ऋषि सुनक ने पीएम पद से दिया इस्तीफा.
UK General Election 2024: आम चुनाव में हुई पराजय के बाद ऋषि सुनक ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. वह जल्द ही कंजर्वेटिव नेता का पद भी छोड़ देंगे. डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने दिए गए एक संक्षिप्त भाषण में सुनक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने इस काम के लिए अपना सब कुछ दिया है, लेकिन आपने यूनाइटेड किंगडम की सरकार को बदलने का जनादेश दिया है, आपका निर्णय ही मायने रखता है.”
लेबर पार्टी के 61 साल के कीर स्टार्मर देश के 58वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. जीत के बाद स्टार्मर ने स्पीच दी. उन्होंने पूर्व पीएम ऋषि सुनक की मेहनत को सलाम किया. लोगों से कहा कि चाहे आपने हमें वोट किया हो या नहीं, मेरी सरकार आप सब के लिए काम करेगी. अब रीसेट का समय आ गया है. हालांकि, हालातों को बदलने में समय लगेगा. मैं एक-एक ईंट जोड़कर देश को फिर से बनाऊंगा.
वहीं ऋषि सुनक ने कहा,”मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं. सभी कंजर्वेटिव उम्मीदवारों और प्रचारकों ने अथक परिश्रम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, मुझे खेद है कि हम जीत नहीं दिला पाए.” सुनक ने अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए मतदाताओं से माफ़ी मांगी. उन्होंने कहा कि कंज़र्वेटिव शासन के 14 वर्षों के दौरान यूनाइटेड किंगडम तेजी के साथ आगे बढ़ा.
सुनक ने कहा,” प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ मैंने आपसे कहा था कि मेरा सबसे महत्वपूर्ण कार्य देश की अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाना था. मेरे कार्यकाल के दौरान मुद्रास्फीति स्थिर रही, ब्याज दरें कम रहीं और देश विकास की राह पर रहा. हमने दुनिया में अपनी स्थिति को सुदृढ़ बनाया.”
यह भी पढ़ें- दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने बनाया था ये खतरनाक हथियार, World War हारने पर अमेरिका-रूस ने कर लिया था चोरी
सुनक ने किंग चार्ल्स को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए बकिंघम पैलेस के लिए रवाना होने से पहले कहा, “यह एक कठिन दिन है, लेकिन मैं इस पद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देश का प्रधानमंत्री होने का सम्मान देते हुए छोड़ रहा हूं.”
ब्रिटेन की 650 संसदीय सीटों में से 648 के रिजल्ट्स आ चुके हैं, जिसमें लेबर पार्टी ने 412 सीटों पर जीत दर्ज की है. 2 सीटों के नतीजे शनिवार को आएंगे. वहीं कंजर्वेटिव पार्टी को महज 120 सीटों पर ही जीत हासिल हुई है. यह कंजर्वेटिव पार्टी की पिछले 200 सालों में सबसे बड़ी हार है. सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…