Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चुनाव में करारी हार के बाद सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कीर स्टार्मर बने देश के 58वें PM

ऋषि सुनक ने कहा,”मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं. सभी कंजर्वेटिव उम्मीदवारों और प्रचारकों ने अथक परिश्रम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, मुझे खेद है कि हम जीत नहीं दिला पाए.”

Rishi Sunak

ऋषि सुनक ने पीएम पद से दिया इस्तीफा.

UK General Election 2024: आम चुनाव में हुई पराजय के बाद ऋषि सुनक ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. वह जल्द ही कंजर्वेटिव नेता का पद भी छोड़ देंगे. डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने दिए गए एक संक्षिप्त भाषण में सुनक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने इस काम के लिए अपना सब कुछ दिया है, लेकिन आपने यूनाइटेड किंगडम की सरकार को बदलने का जनादेश दिया है, आपका निर्णय ही मायने रखता है.”

कीर स्टार्मर बने देश के 58वें PM

लेबर पार्टी के 61 साल के कीर स्टार्मर देश के 58वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. जीत के बाद स्टार्मर ने स्पीच दी. उन्होंने पूर्व पीएम ऋषि सुनक की मेहनत को सलाम किया. लोगों से कहा कि चाहे आपने हमें वोट किया हो या नहीं, मेरी सरकार आप सब के लिए काम करेगी. अब रीसेट का समय आ गया है. हालांकि, हालातों को बदलने में समय लगेगा. मैं एक-एक ईंट जोड़कर देश को फिर से बनाऊंगा.

सुनक ने ली हार की जिम्मेदारी

वहीं ऋषि सुनक ने कहा,”मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं. सभी कंजर्वेटिव उम्मीदवारों और प्रचारकों ने अथक परिश्रम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, मुझे खेद है कि हम जीत नहीं दिला पाए.” सुनक ने अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए मतदाताओं से माफ़ी मांगी. उन्होंने कहा कि कंज़र्वेटिव शासन के 14 वर्षों के दौरान यूनाइटेड किंगडम तेजी के साथ आगे बढ़ा.

सुनक ने कहा,” प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ मैंने आपसे कहा था कि मेरा सबसे महत्वपूर्ण कार्य देश की अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाना था. मेरे कार्यकाल के दौरान मुद्रास्फीति स्थिर रही, ब्याज दरें कम रहीं और देश विकास की राह पर रहा. हमने दुनिया में अपनी स्थिति को सुदृढ़ बनाया.”

यह भी पढ़ें- दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने बनाया था ये खतरनाक हथियार, World War हारने पर अमेरिका-रूस ने कर लिया था चोरी

सुनक ने किंग चार्ल्स को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए बकिंघम पैलेस के लिए रवाना होने से पहले कहा, “यह एक कठिन दिन है, लेकिन मैं इस पद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देश का प्रधानमंत्री होने का सम्मान देते हुए छोड़ रहा हूं.”

बहुमत के लिए 326 सीटों की जरूरत

ब्रिटेन की 650 संसदीय सीटों में से 648 के रिजल्ट्स आ चुके हैं, जिसमें लेबर पार्टी ने 412 सीटों पर जीत दर्ज की है. 2 सीटों के नतीजे शनिवार को आएंगे. वहीं कंजर्वेटिव पार्टी को महज 120 सीटों पर ही जीत हासिल हुई है. यह कंजर्वेटिव पार्टी की पिछले 200 सालों में सबसे बड़ी हार है. सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital