शुभमन गिल (फोटो- BCCI)
India vs Zimbabwe: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है. जहां दोनों देशों के बीच शनिवार (06 जुलाई) से टी20 सीरीज खेली जाएगी. मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि पहले मैच में उनके साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ नंबर तीन पर बैटिंग करेंगे. सीरीज का पहला मुकाबला हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.
शुभमन गिल ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने विश्व कप में ओपनिंग की थी. मैंने भी टी20 में ओपनिंग की है, तो मैं इसको आगे भी करना चाहूंगा. मुझे लगता है दबाव और उम्मीदें हमेशा रहती हैं और हर खिलाड़ी का अपना लक्ष्य होता है कि वह कहां पहुंचना चाहता है. शुभमन गिल ने कहा कि उनकी नई टीम पर जिम्बाब्वे में अच्छा खेलने का दबाव है. उन्होंने कहा कि, जब भी आप खेलते हैं, तो दबाव होता है, क्योंकि आपके ऊपर प्रत्येक प्रतियोगिता और मैच में प्रदर्शन करने का प्रेशर होता है.
भारतीय टीम में कई नए चेहरे हैं, जिनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरैल, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन और हर्षित राणा (पहले दो मैचों के लिए) भी शामिल हैं. इस टीम के कोच नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड वीवीएस लक्ष्मण हैं. गिल ने कहा, इस बात को लेकर काफी उत्साह है कि कई युवा खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे. ये टीम विश्व कप की टीम से बिल्कुल अलग है. ये काफी युवा टीम है और हम खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव देना चाहते हैं.
शुभमन गिल ने ये भी माना कि हरारे में हालात भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे और वे सिकंदर रजा की जिम्बाब्वे टीम को हल्के में नहीं ले रहे हैं. उन्होंने कहा, हालात चुनौतीपूर्ण होने जा रहे हैं, क्योंकि हम अलग टाइम जोन से आ रहे हैं. हम यहां दो-तीन दिन से अभ्यास कर रहे हैं. हम हालातों के अनुरूप ढल गए हैं और कुछ खिलाड़ियों ने यहां दो साल पहले भी खेला था. मुझे लगता है कि ये एक अच्छी सीरीज होगी. गिल ने कहा कि जिम्बाब्वे की टी20 टीम अच्छी है. पिछली बार 2022 में वनडे सीरीज का अंतिम मैच काफी करीब पहुंचा था. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना किसी और देश की तुलना में खेलने से अलग नहीं होगा, ये हमारे लिए चुनौती है.
शुभमन गिल पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की कप्तानी करेंगे और उनका मानना है कि इसमें आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के कप्तानी के अनुभव से सीखने को मिलेगा. गिल ने कहा कि मैंने पहली बार आईपीएल टीम की कप्तानी करके काफी सीखा है. मुझे अपने बारे में काफी कुछ पता चला और लीडरशिप के नजरिये से भी बहुत कुछ जानने का मौका मिला. एक कप्तान को मानसिक तौर पर ज्यादा चुनौतियों का सामना करना होता है, जैसे कि आप कैसे खिलाड़ियों को तैयार करते हैं क्योंकि प्रत्येक खिलाड़ी के पास कौशल होता है. अपनी कप्तानी में आपको खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देना होता है, ताकि वे अपने कौशल को मैदान पर उतार सकें.
ये भी पढ़ें- ‘मैं 2007 को नहीं भूल सकता लेकिन यह जश्न और भी खास है’- रोहित शर्मा
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…