दुनिया

तैयार हैं तारिक रहमान: लंदन में 17 साल, फिर जेल का डर… और अब सीधे प्रधानमंत्री! जानिए फिल्मी कहानी

Bangladesh Tarique Rahman Set to Take Oath: बांग्लादेश की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है. 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रचंड जीत हासिल की है. पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 300 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. खबरों के मुताबिक, BNP अध्यक्ष तारिक रहमान शनिवार को ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

209 सीटों पर कब्जा (Tarique Rahman Victory)

अवामी लीग के बिना हुए इस चुनाव में BNP ने क्लीन स्वीप किया है. पार्टी ने 299 में से 209 सीटें जीतीं. तारिक रहमान ने खुद ढाका-17 और बोगरा-6 दोनों सीटों से जीत दर्ज की है. जमात-ए-इस्लामी के 11 दलों के गठबंधन ने कुल 70 सीटें जीतीं. जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ढाका-15 से जीते. जिन छात्रों ने आंदोलन किया, उनकी पार्टी ‘नेशनल सिटीजन पार्टी’ (NCP) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. वे 30 में से सिर्फ 5 सीटों पर ही जीत सके. उनकी सड़क की लोकप्रियता वोटों में तब्दील नहीं हो पाई.

35 साल बाद पुरुष प्रधानमंत्री

तारिक रहमान के शपथ लेते ही बांग्लादेश में एक बड़ा इतिहास बनेगा. 35 साल बाद देश की बागडोर किसी पुरुष प्रधानमंत्री के हाथ में होगी. 1988 में काजी जफर अहमद आखिरी पुरुष प्रधानमंत्री थे. 1990 के बाद से देश की सत्ता दो बेगमों खालिदा जिया और शेख हसीना के इर्द-गिर्द ही घूमती रही.

तारिक को मिला कांटों भरा ताज (Bangladesh Election Tarique Rahman)

60 वर्षीय तारिक पूर्व राष्ट्रपति और BNP के संस्थापक जियाउर रहमान और पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं. खालिदा जिया का पिछले साल दिसंबर में ही लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था. तारिक रहमान का सफर आसान नहीं रहा. 2008 में इलाज के लिए लंदन गए तारिक 17 साल तक निर्वासन में रहे.

ये भी पढ़ें: कौन है निखिल गुप्ता? खलिस्तानी आतंकी पन्नू को चाहता था मारना; US कोर्ट में कबूलनामा

शेख हसीना सरकार के दौरान उन पर कई आपराधिक मामले चले और उन्हें गैरहाजिरी में सजा भी सुनाई गई. लेकिन 2024 में हसीना सरकार के पतन के बाद ये फैसले पलट दिए गए, जिससे उनकी वतन वापसी और अब पीएम बनने का रास्ता साफ हुआ.

पीएम मोदी की बधाई और विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार जीत के लिए तारिक रहमान को बधाई दी है. हालांकि, चुनाव पूरी तरह विवादों से परे नहीं रहा. ढाका-13 और ढाका-15 जैसी कई सीटों पर मतगणना के दौरान गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायतें भी सामने आई हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

3 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

8 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

29 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago