दिल्ली के यमुना खादर इलाके में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. जिसमें एक व्यक्ति हाईटेंशन वोल्टेज के बिजली के खंभे पर चढ़ गया. घटना की सूचना गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एडीओ यशवंत सिंह मीना ने बताया कि वह व्यक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI), प्रधानमंत्री (PM Modi) और मुख्यमंत्री से बात करने पर अड़ा था. एडीओ मीना ने कहा कि सुबह 10:30 बजे हमें एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली जो हाई-टेंशन तार के खंभे पर चढ़ गया था. वह पर्यावरण संरक्षण के संबंध में देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश से बात करने की मांग कर रहा था.
एडीओ यशवंत सिंह मीना ने कहा कि हमें साफ तौर पर यह पता नहीं है कि वह कहां से है, क्योंकि वह अलग-अलग जानकारी दे रहा है. उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने बंगाल या बिहार से होने का जिक्र किया और शिक्षक के रूप में काम करने का दावा किया. दूसरी ओर पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति कौन है और हाईटेंशन टावर पर चढ़ने के पीछे का असली कारण क्या है.
-भारत एक्सप्रेेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…