दुनिया

कनाडाई सरकार के मंत्री के बयान पर आग-बबूला हुआ पन्नू, Video में दी ‘भारत के टुकड़े’ करने की धमकी

Gurpatwant Singh Pannun: कनाडा में रहकर भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का नया वीडियो सामने आया है. इस बार उसने पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी ‘आजादी’ दिलाने वाली बातें कही हैं, और भारत के टुकड़े करने की धमकी दी है.

पन्नू का यह वीडियो तब आया है, जबकि भारत के प्रति कनाडा की सरकार के रूख में सकारात्मक बदलाव होते दिख रहा है. कनाडा के विदेश मामलों के उप मंत्री डेविड मॉरिसन ने हाल में कहा था, “कनाडा की नीति बहुत स्पष्ट है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.”

मॉरिसन ने अपने बयान में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का भी जिक्र किया, जिससे पन्नू खफा हो गया. फिर उसने अपने नए वीडियो में कनाडाई मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत की संप्रभुता पर चोट करने की कोशिश की.

पन्नू ने अपने नए वीडियो में सिर्फ पंजाब-हरियाणा ही नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, असम, नागालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों का नक्शा भी दिखाया. पन्नू बोला— ‘अब इन राज्यों में आजादी का आंदोलन छिड़ेगा.’ इसके साथ ही उसने चीन का नाम लेकर कहा कि उसकी सेना को अरुणाचल में दाखिल हो जाना चाहिए.

यह पहली बार नहीं हैं, जब पन्नू भारत के विरुद्ध विषैली बातें करते दिखा हो..वह पहले भी आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें करता रहा है. वह प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख है, जिसे भारत ने आतंकवादी घोषित कर रखा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago