Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कनाडाई सरकार के मंत्री के बयान पर आग-बबूला हुआ पन्नू, Video में दी ‘भारत के टुकड़े’ करने की धमकी

Pannun Threatens To ‘Balkanise’ India: आतंकवादी पन्नू ने अपने नए वीडियो में इस बार पंजाब-हरियाणा ही नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, असम, नागालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों का नक्शा भी दिखाया है.

Gurpatwant-Singh-Pannun

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Gurpatwant Singh Pannun: कनाडा में रहकर भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का नया वीडियो सामने आया है. इस बार उसने पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी ‘आजादी’ दिलाने वाली बातें कही हैं, और भारत के टुकड़े करने की धमकी दी है.

पन्नू का यह वीडियो तब आया है, जबकि भारत के प्रति कनाडा की सरकार के रूख में सकारात्मक बदलाव होते दिख रहा है. कनाडा के विदेश मामलों के उप मंत्री डेविड मॉरिसन ने हाल में कहा था, “कनाडा की नीति बहुत स्पष्ट है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.”

मॉरिसन ने अपने बयान में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का भी जिक्र किया, जिससे पन्नू खफा हो गया. फिर उसने अपने नए वीडियो में कनाडाई मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत की संप्रभुता पर चोट करने की कोशिश की.

पन्नू ने अपने नए वीडियो में सिर्फ पंजाब-हरियाणा ही नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, असम, नागालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों का नक्शा भी दिखाया. पन्नू बोला— ‘अब इन राज्यों में आजादी का आंदोलन छिड़ेगा.’ इसके साथ ही उसने चीन का नाम लेकर कहा कि उसकी सेना को अरुणाचल में दाखिल हो जाना चाहिए.

pannun-threatens-to-balkanise-india

यह पहली बार नहीं हैं, जब पन्नू भारत के विरुद्ध विषैली बातें करते दिखा हो..वह पहले भी आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें करता रहा है. वह प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख है, जिसे भारत ने आतंकवादी घोषित कर रखा है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital