दुनिया

आतंकी यासीन मलिक की बीवी बनने जा रही है पाकिस्तान में कैबिनेट मिनिस्टर, जानें कौन है मुशाल हुसैन

Who is Mushal Hussain: आतंकी यासीन मलिक की पत्नी अब पाकिस्तान की मंत्री बनने जा रही है. हाल ही में शहबाज सरकार के इस्तीफे के बाद अनवर उल हक काकर को पाकिस्तान का केयर टेकर पीएम बनाया गया है. यासीन की पत्नी मुशाल हुसैन इसी सरकार में मानवाधिकार मंत्री बनने जा रही है. इतना ही नहीं वो काकर कैबिनेट में विशेष सहायक की भूमिका में रह सकती हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने नवंबर की शुरुआत में होने वाले आम चुनाव से पहले एक नया मंत्रिमंडल नियुक्त किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व अमेरिकी राजदूत जलील अब्बास जिलानी को विदेश मंत्री नामित किया गया है और पूर्व केंद्रीय बैंक प्रमुख शमशाद अख्तर को वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है.

कौन है मुशाल हुसैन?

बता दें कि मुशाल का जन्म 1986 में कराची में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई इस्लामाबाद में हुई और बाद में वह लंदन चली गईं. लंदन स्कूल और इकोनॉमिक्स से पढ़ी लिखी मुशाल हुसैन ने साल 2009 में निकाह किया था. उसकी 10 साल की बेटी भी है. बेटी का नाम रजिया सुल्ताना है. मुशाल बेटी के साथ पाकिस्तान में रहती है. मुशाल एक पाकिस्तानी पेंटर भी हैं जो सेमी-न्यूड तस्वीरें बनाने के लिए जानी जाती हैं. उनकी सेमी न्यूड पेंट दुनियाभर में मशहूर है.

यह भी पढ़ें: Gujarat: चीनी नागरिक ने 1200 लोगों से ठग लिए 1400 करोड़, लोकल की मदद से दिया डिजिटल फ्रॉड को अंजाम, 9 दिन में काम तमाम कर भागा चीन

2019 में हुई थी मलिक की गिरफ्तारी

यासीन मलिक को NIA ने 2017 के आतंकी-फंडिंग मामले में 2019 की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था. पिछले साल मई में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराया था और उम्रकैद की सजा सुनाई थी. मुशाल हुसैन अपने पति की रिहाई के लिए पाकिस्तानी नेताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भी लगातार अपील करती रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago