लाइफस्टाइल

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का व्रत रख रहीं हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, निर्जला व्रत में भी नहीं फील होगी कमजोरी

Hariyali Teej Fasting Rules 2023: हरियाली तीज का त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए बेहद ही खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं व्रत रखते हुए अपने पति की लंबी उम्र और सेहतमंद रहने की कामना से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं. महिलाओं द्वारा इस दिन निर्जला उपवास रखा जाता है. इस साल यह त्योहार 19 अगस्त को पड़ रहा है. इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को अपनी सेहत से जुड़ी कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए. वहीं पहली बार व्रत रख रही महिलाओं को भी सेहत से जुड़ी इन बातों को जानना जरूरी है.

कपड़ों पर दें ध्यान

हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं खास तौर पर सज धज कर तैयार होती हैं. कई महिलाओं की पसंद भारी भरकम साड़ी या सूट रहती है. हालांकि, इस तरह का पहनावा उनकी त्वचा के लिए ठीक नहीं होता. ऐसे में इस बात का प्रयास करें कि पूजा के बाद हल्के कपड़े पहना जाए.

ऐसे बनाए रखें अपनी उर्जा

निर्जला उपवास होने के कारण ज्यादा बोलने की वजह से एनर्जी जल्द ही डाउन होने लगती है और थकान हावी हो सकती है. ऐसे में कम बोलते हुए कोशिश यही रहनी चाहिए कि शरीर को अधिक से अधिक आराम दिया जाए. वहीं इस दिन तरो ताजा महसूस करने के लिए दिन में दो-तीन बार स्नान किया जा सकता है. पानी में नीम और तुलसी की पत्तियों का उपयोग कर नहाने से ताजगी बनी रहती है. वहीं इस दिन अगर तेज धूप निकली है तो बिना वजह घर से बाहर जाने से भी बचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद शरीर के इन जगहों पर सूजन होना इस खतरनाक बीमारी का है बड़ा संकेत, डॉक्टर से तुरंत ले सलाह

व्रत से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हरियाली तीज के पहले वाले दिन आपको अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखना होगा. इस दिन आप चाहें तो नारियल पानी, फल, दाल, अंकुरित अनाज और रोटी को अपने आहार में शामिल कर सकती हैं. सलाद में खीरे का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे आपके शरीर में उपवास के दिन भी पानी की मात्रा बनी रहे. इसके अलावा आप शरीर को अधिक उर्जा प्रदान करने वाली सेहतमंद पदार्थों का सेवन भी कर सकती हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

30 minutes ago

Target 243: क्षेत्रीय ‘बड़े भाई’ के बिना बिहार की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की कोशिश

BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…

31 minutes ago

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

38 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

42 minutes ago