देश

Himachal: ढह गया सपनों का घर, फिर भी ड्यूटी पर पहुंचा हिमाचल का यह जवान, रुला देगी इनकी कहानी

Himachal: इनदिनों बारिश ने पहाड़ों पर तबाही मचा रखी है. जगह-जगह हो रहे लैंडस्लाइड से लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है. बीते कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों से बारिश की वजह से भयानक नुकसान की खबरें आईं. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में लैंडस्लाइड और बादल फटने की वजह से लोगों को लाखों-करोड़ों का नुकसान हुआ है.

लैंडस्लाइड का दर्द शिमला में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक गुलेरिया से बेहतर और कौन जान सकता है. भारतीय सेना से लांस नायक के पद से रिटायर होने के बाद गुलेरिया हेड कांस्टेबल बन गए. दो साल पहले उन्होंने मंडी जिले में अपने पैतृक गांव में जीवन भर की कमाई से 80 लाख रुपये की लागत से एक घर बनाया था, लेकिन 14 अगस्त की सुबह हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन के बाद वह मलबे के ढेर में तब्दील हो गया.

यह भी पढ़ें: आतंकी यासीन मलिक की बीवी बनने जा रही है पाकिस्तान में कैबिनेट मिनिस्टर, जानें कौन है मुशाल हुसैन

1 करोड़ की लागत से बनाया था घर

हालांकि, जज्बा देखिए चंद घंटों बाद ही अशोक गुलेरिया ड्यूटी पर पहुंच गए. गुलेरिया ने कहा, ” हमने अपने सपनों का घर बनाया था. इस घर में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे. उन्होंने कहा, “घर के बाहर की सड़क टूट जाने की वजह से मैं अपनी कार भी नहीं निकाल सका. हमने अपने घर में पसंद के फर्नीचर लगाए थे.

अपने सपनों के घर को अपनी आंखों के सामने ढहते देखने के बाद भी गुलेरिया ड्यूटी पर पहुंच गए. उन्होंने पहले की तरह ही ड्यूटी की. जब गुलेरिया से पूछा गया कि आपका घर तो ढह गया तो उन्होंने कहा, ” घर तो चला ही गया अब बस नौकरी बची है वही कर रहा हूं. बताते चलें कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के ततीह गांव में लगभग 325 लोग रहते हैं. इस हादसे से पहले गांव के करीब 10 लोगों ने अपने-अपने घर खाली कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

3 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago