दुनिया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने इजरायल से की ये खास अपील, IDF के ग्राउंड ऑपरेशन को लेकर कही ये बात

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने चिंता जताई है. उन्होंने इस दौरान इजरायस और हमास से सीजफायर किए जाने का भी अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि गाजा और फिलिस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाए जाने के साथ ही संघर्ष विराम की तत्काल जरूरत है. जिससे मानवता को बचाया जा सके.

रफह में गाजा की आधी आबादी शरण ले रखी है

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गाजा के रफह शहर के निकट मिस्र सीमा के पास का दौरा किया. जहां पर उन्होंने चल रहे युद्ध पर चिंता जाहिर की. बता दें कि इजराइल तमाम चेतावनियों के बावजूद रफह शहर में जमीनी हमला शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है. गाजा की आधी से ज्यादा आबादी ने वहां शरण ले रखी है.

“अब कोई भी हमला हालात को बदतर करेंगे”

एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि आगे कोई भी हमला हालात को और भी बदतर बना देगा. उन्होंने कहा कि हालात सिर्फ फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए बदतर नहीं होंगे, बल्कि बंधकों और क्षेत्र के सभी लोगों के लिए भी खतरनाक होंगे. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल संघर्ष विराम के लिए अमेरिका प्रयोजित प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनने के एक दिन बाद यह बात कही.

यह भी पढ़ें- VIDEO: भीषण आतंकी हमले के बाद रूस ने किया युद्धाभ्यास, दुनिया के सबसे बड़े समंदर में दागी अपनी मिसाइल, जानें— यह कितनी घातक है?

हजारों ट्रक सीमा पर मदद लेकर खड़े हैं- गुटेरस

महासचिव ने आगे कहा कि “हम मायूसी देख रहे हैं.. सीमा के एक ओर रुके हुए ट्रकों की लंबी कतार है और दूसरी तरफ भुखमरी का साया.” वहीं मिस्र के उत्तर सिनाई प्रांत के गवर्नर अब्देल फादिल शौशा ने एक बयान में कहा कि करीब सात हजार ट्रक मिस्र से गाजा में प्रवेश करने का इंतजार कर रहे हैं. गुटेरस ने कहा कि इज़राइल को गाजा तक मानवीय सहायता की पहुंच को सुनिश्चित कर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए. रमजान की करूणा की भावना के तहत सभी बंधकों को तत्काल छोड़ा जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago