हार्दिक पंड्या (सोर्स- X)
IPL 2024, Double Header: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज हो चुका है. आईपीएल में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मैच दिन में राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स और दूसरे मैच में शाम साढ़े सात बजे से गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी. गुजरात और मुंबई के बीच होने वाले मैच पर फैंस की निगाहें होंगी.
आईपीएल का पांचवां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में हार्दिक पंड्या अपनी पुरानी टीम गुजरात के सामने होंगे. पंड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सत्र में ही चैंपियन बन गया था. वहीं पिछले सीजन में गुजरात टीम उपविजेता रही थी. इसके बाद हार्दिक 2024 सत्र से पहले घर वापसी करते हुए मुंबई टीम से जुड़ गए. जहां उन्हें टीम की कमान सौंपी गई. शुभमन गिल पहली बार कप्तानी करते दिखेंगे.
मुंबई बनाम गुजरात मैच में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन पर सभी की निगाहें होंगी. मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा इस बार बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज खेलेंगे और वह वर्ल्ड कप से पहले अपनी बेहतरीन फॉर्म हासिल करना चाहेंगे. वहीं ईशान किशन को घरेलू क्रिकेट में खेलने के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हाथ धोना पड़ा था. अब वह खुद को फिर से साबित करने के लिए बेताब होंगे.
ईशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, नुवान तुषारा, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड.
इम्पैक्ट प्लेयर- आकाश मधवाल/श्रेयस गोपाल
शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, उमेश यादव, नूर अहमद.
इम्पैक्ट प्लेयर- केन विलियमसन
ये भी पढ़ें- IPL 2024, KKR vs SRH: क्लासेन की शानदार पारी गई बेकार, KKR ने SRH को हराया
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…