पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच मुलाकात (फोटो- सोशल मीडिया)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिरोशिमा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान के लिए जो कुछ भी कर सकता है, करेगा. पिछले साल 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर ‘विशेष सैन्य अभियान’ शुरुआत के बाद दोनों नेता पहली बार मिले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान में हैं.
पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्होंने हिरोशिमा में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की. आगे का रास्ता खोजने के लिए बातचीत और कूटनीति के लिए हमारे स्पष्ट समर्थन से अवगत कराया. हम यूक्रेन के लोगों को मानवीय सहायता देना जारी रखेंगे.
जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात के दौरान मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से कहा, ”हम पिछले डेढ़ साल से फोन पर बात कर रहे हैं और ग्लासगो के बाद हमें व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका मिला है. यूक्रेन युद्ध दुनिया में बड़ा मुद्दा है. पूरी दुनिया युद्ध के प्रभाव को महसूस कर रही है.
मैं इसे राजनीतिक या आर्थिक मुद्दा नहीं मानता. मेरे लिए, यह मानवता का मुद्दा है और भारत युद्ध के समाधान के लिए जो कुछ भी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट करते हुए लिखा, जापान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक हुई. मैंने वार्ताकार को यूक्रेनी शांति सूत्र पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भारत को इसके कार्यान्वयन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आगे कहा, मैंने यूक्रेन की जरूरतों के बारे में बात की. मैं भारत को हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का समर्थन करने के लिए, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मंचों पर और यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापानी राष्ट्रपति पद के तहत जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…