Toronto Airport Plane Crash: कनाडा के टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जब डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट 4819 लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठी और पलट गई. इस विमान में 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे, यानी कुल 80 लोग यात्रा कर रहे थे. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, जमीन पर बर्फ जमी होने के कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि विमान बर्फीले रनवे पर उतरते ही फिसल गया और अचानक इससे काला धुआं निकलने लगा. कुछ ही पलों में विमान में आग लग गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई. तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया.
हादसे के तुरंत बाद इमरजेंसी टीमें सक्रिय हो गईं और विमान में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, 18 यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.
घटना के बाद टोरंटो एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया, ताकि एयरपोर्ट पर स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. डेल्टा एयरलाइंस ने भी अपनी आधिकारिक पोस्ट में घटना की पुष्टि की और कहा कि वे यात्रियों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.
यात्रियों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
डेल्टा एयरलाइंस ने यात्रियों और उनके परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं..
कनाडा के लोग: 1-866-629-4775
अमेरिका के लोग: 1-800-997-5454
इन नंबरों पर कॉल करके यात्री अपने प्रियजनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
डेल्टा एयरलाइंस के सीईओ एड बैस्टियन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा,
“हमारा पूरा डेल्टा परिवार इस घटना से प्रभावित लोगों के साथ है. हम सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.”
डेल्टा एयरलाइंस ने आगे की अपडेट के लिए यात्रियों और उनके परिवारों से news.delta.com पर नजर रखने की अपील की है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…