दुनिया

Toshakhana Case: इमरान खान की बढ़ सकती है मुश्किल, तोशखाना मामले में आज आरोप तय करेगी पाकिस्तान की अदालत

Toshakhana Case: पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के लिए आज फैसले की घड़ी है. इस्लामाबाद कोर्ट तोशखाना मामले में आरोप तय करने जा रही है. आज अदालत ने इमरान खान को मौजूद रहने का भी निर्देश दिया है. क्रिकेट की पिच पर अपने बाउंसर से विरोधियों के हौसले पस्त करने वाले इमरान खान के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं. एक तरफ जहां उनके करीबियों पर शिकंजा कसता जा रहा है तो वहीं इमरान पर आज पाकिस्तान की अदालत तोशखाना मामले में आरोप तय करने वाली है.

70 साल के इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने पीएम रहते हुए विदेशों से मिलने वाले महंगे गिफ्ट्स को बेचकर मोटा मुनाफा कमाया था. पिछली सुनवाई में इस्लामाबाद की अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश जफर इकबाल ने आरोप तय करने की तारीख सात फरवरी तय की थी. साथ ही अदालत ने इमरान खान को बांड के रूप में 20,000 रुपये का भुगतान करने का आदेश देते हुए 7 फरवरी को सुनवाई के दौरान अदालत में व्यक्तिगत तौर से मौजूद रहने का निर्देश दिया था.

बता दें कि इसी मामले में इमरान खान को संसद की सदस्यता से अयोग्य तक घोषित कर दिया गया था. इमरान पर आरोप था कि प्रधानमंत्री के तौर पर मिले उपहारों के बारे में उन्होंने गलत जानकारी दी है. बाद में चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में झूठे बयान और गलत घोषणा करने के लिए इमरान खान की सदस्यता रद्द करने का फैसला सुनाया था.

पाक चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक, तोशखाना (Toshakhana Case) से निर्धारित मूल्य के आधार पर 21.5 मिलियन रुपये में तोहफे खरीदे गए, जबकि उनका मूल्य करीब 108 मिलियन रुपये था.

दरअसल पाकिस्तान के कानून के मुताबिक, किसी व्यक्ति को गिफ्ट रखने की अनुमति देने से पहले विदेशी उपहारों को मूल्यांकन के लिए तोशखाना या कोषागार में जमा करना जरूरी है. बड़े उपहार तोशखाना भेजे जाते हैं, लेकिन प्राप्तकर्ता उन्हें 50 फीसदी तक की छूट पर वापस खरीद सकता है.

ये भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तोशखाना मामले में 7 फरवरी को तय होंगे आरोप

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले साल सितंबर में खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले कम से कम चार कीमती तोहफे बेचे दिए थे. सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग को बताया था कि राज्य के खजाने से इन गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा गया था और इन्हें बेचकर उन्हें करीब 5.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इन गिफ्ट्स में एक Graff घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स घड़ियां सहित कई अन्य उपहार थे. इसी मामले में आज फैसले की घड़ी है. इस्लामाबाद कोर्ट तोशखाना मामले (Toshakhana Case) में आरोप तय करने जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि अदालत इमरान खान पर क्या आरोप तय करती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

12 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

12 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

28 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

29 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

35 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

44 minutes ago