मनोरंजन

किंग खान की फिल्म ‘पठान’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार हुई धीमी, 1000 करोड़ के करीब फिल्म

Pathaan Box Office Collection:  बॉक्स ऑफिस के बादशाह बने शाहरुख खान की फिल्म पठान की धुआंधार कमाई जारी है. मूवी इंडिया में 500 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. पठान ने अपने दूसरे वीकेंड में जमकर कमाई की. लेकिन सेकंड मंडे फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है.

पठान की कमाई में गिरावट

पिछले 13 दिनों में ये पहली बार है जब किंग खान की मूवी पठान ने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने सेकंड मंडे 8 करोड़ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया है. पठान ने 13 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 422 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है. वैसे सेकंड मंडे में पठान की कमाई में गिरावट देखा जाना हैरान नहीं करता है, क्योंकि रिलीज के 13वें दिन अमूमन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सिंगल डिजिट में ही रहता है. फिर भी शाहरुख खान की फिल्म ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा होल्ड बना रखा है. काफी उम्मीदें हैं तीसरे वीकेंड तक पठान इंडिया में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले.

पठान को नहीं किसी से खतरा

पठान ने दूसरे वीक में शुक्रवार को 13.50 करोड़, शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 27.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने दूसरे वीकेंड में ताबड़तोड़ 63.50 करोड़ का बिजनेस किया था. पठान नॉर्थ बेल्ट के अलावा साउथ स्टेट्स में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. शाहरुख खान के लिए इस वीक भी बॉक्स ऑफिस पर मैदान खाली है. कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है. 4 साल बाद लौटकर बॉक्स ऑफिस पर किंग खान ने जो सुनामी मचाई है, उसने साबित कर दिया है कि शाहरुख ही रियल बॉक्स ऑफिस किंग है.

ये भी पढ़ें-Joyland: पाकिस्तान में BAN हुई फिल्म को भारत कर रहा रिलीज, ऑस्कर में नामांकित थी ‘जॉयलैंड’

1000 करोड़ के करीब जा रही पठान

एक्टर की एक्शन एंटरटेनर ने देश ही नहीं विदेश में भी गदर मचाया हुआ है. वर्ल्डवाइड मार्केट में पठान 850 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. कुछ ही दिनों में मूवी 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लेगी. पठान का यूं हर दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ना काबिल-ए-तारीफ है. ये मूवी शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. पठान ने अपनी दमदार कमाई से दंगल, केजीएफ 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पटखनी दी है. किंग खान के फैंस की यही दरकार है कि पठान की कमाई आसमान छूए. मूवी वो रिकॉर्ड बनाए जिसे आने वाले समय में आसानी से न तोड़ा जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 minute ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

2 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

8 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

17 minutes ago

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

48 minutes ago