दुनिया

ट्रंप बोले- थैंक यू इंडिया! रिलायंस का अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा निवेश, टेक्सास बनेगा नया ‘जामनगर’?

Reliance Refinery America Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी घोषणा की है जिसने पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार में हलचल मचा दी है. ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि भारत की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी, रिलायंस (Reliance), अमेरिका के टेक्सास में एक विशाल तेल रिफाइनरी का निर्माण करेगी. यह सौदा न केवल अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा निवेश है, बल्कि पिछले 50 वर्षों में अमेरिका की धरती पर बनने वाली यह पहली नई ऑयल रिफाइनरी होगी.

‘अमेरिका फर्स्ट’ और रिलायंस का साथ (Trupm On Reliance Refinery Deal)

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस डील की जानकारी साझा करते हुए इसे “अमेरिकी श्रमिकों और दक्षिण टेक्सास के लोगों की बड़ी जीत” बताया. उन्होंने रिलायंस और भारतीय पार्टनर्स का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीतियों, टैक्स में कटौती और परमिट प्रक्रिया को आसान बनाने की वजह से ही रिलायंस ने टेक्सास के ब्राउन्सविले पोर्ट (Brownsville Port) में निवेश का फैसला किया है.

$300 बिलियन का निवेश और हजारों नौकरियां (Reliance Refinery Deal With USA)

यह डील करीब 300 बिलियन डॉलर (लगभग 25 लाख करोड़ रुपये) की बताई जा रही है. ट्रंप के अनुसार, यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे स्वच्छ (Cleanest) रिफाइनरी होगी और वैश्विक निर्यात (Global Export) को नई ताकत देगी. इस निवेश से दक्षिण टेक्सास के इलाके में हजारों नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे और अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव पड़ेगा. यह कदम अमेरिका को वास्तविक ‘एनर्जी डोमिनेंस’ यानी ऊर्जा के क्षेत्र में दबदबा कायम करने की दिशा में वापस ले जाएगा.

ऊर्जा उत्पादन को मिलेगी मजबूती

ब्राउन्सविले पोर्ट पर बनने वाली यह नई रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश की राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) को भी मजबूत करेगी. राष्ट्रपति का मानना है कि घरेलू ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि से अमेरिका की दूसरे देशों पर निर्भरता कम होगी. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह रिफाइनरी उनके एजेंडे का हिस्सा है, जिससे अमेरिका एक बार फिर ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा.

ये भी पढ़ें: आपकी रसोई तक पहुंची खाड़ी की जंग! गैस सिलेंडर ₹60 महंगा और बुकिंग का गैप भी बढ़ा, जानिए आपके शहर का नया रेट

रिलायंस और अमेरिका के बीच यह समझौता भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत है. रिलायंस की विशेषज्ञता और ट्रंप प्रशासन की व्यापार-अनुकूल नीतियों के मिलन ने एक ऐसी डील को जन्म दिया है जो आने वाले दशकों तक वैश्विक तेल और गैस उद्योग की दिशा तय करेगी. यह न केवल टेक्सास के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक ‘क्लीन एनर्जी’ मॉडल पेश करने की कोशिश है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडानी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडानी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 minute ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

22 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

26 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

39 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

56 minutes ago