दुनिया

‘हमने ईरान से जंग जीत ली है…’, ट्रंप का ओवल ऑफिस से बड़ा एलान; क्या ‘अरबों डॉलर’ के गिफ्ट के बदले अमेरिका ने रोक दिया युद्ध?

Iran US War Big Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दुनिया को चौंकाते हुए दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध का अब खात्मा हो चुका है. दरअसल ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान पूरी तरह से झुक गया है और उसने भविष्य में कभी भी परमाणु हथियार विकसित न करने पर अपनी लिखित सहमति दे दी है.

ट्रंप ने इसे अमेरिका की एक बड़ी कूटनीतिक और सैन्य जीत बताते हुए कहा कि हमने यह युद्ध (Iran US War) जीत लिया है. ईरान अब समझौता करने के लिए इतना उत्सुक है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते. उन्होंने संकेत दिया कि उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं. जिसके परिणाम अब धरातल पर दिखने लगे हैं.

क्या है ईरान का ‘कीमती गिफ्ट’?

ट्रंप (Donald Trump) ने अपने संबोधन के दौरान एक रहस्यमयी ‘गिफ्ट’ का जिक्र कर सबको हैरत में डालते हुए कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक बहुत ही बड़ा तोहफा भेजा है, जो सीधे तौर पर ‘तेल और गैस’ से संबंधित है. हालांकि ट्रंप ने इस गिफ्ट की बारीकियों का खुलासा नहीं किया लेकिन उन्होंने हिंट दिया कि यह ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) से तेल की निर्बाध सप्लाई को फिर से शुरू करने से जुड़ा है.

ट्रंप के मुताबिक, यह तोहफा अरबों डॉलर की कीमत का है और आज ही हम तक पहुँचा है. इससे साफ है कि अब हम ईरान में सही लीडर्स से बात कर रहे हैं. इस खबर के आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

यह  भी पढ़ें: ईरान-US जंग का पहला शिकार बना फिलीपींस! देश में ‘नेशनल एनर्जी एमरजेंसी’ घोषित, क्या भारत में भी लग सकता है लॉकडाउन?

तेहरान का रुख अब भी बना रहस्य

ट्रंप की इस घोषणा (Trump claims Iran war end) के बाद जहां एक तरफ फिलीपींस जैसे देश जो ‘एनर्जी इमरजेंसी’ झेल रहे हैं, उन्होंने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी तरफ ईरानी सरकारी मीडिया की ओर से अभी तक इस ’15 सूत्रीय समझौते’ पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह लालच और डर वाला फॉर्मूला काम कर गया है.

बता दें कि ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने होर्मुज का रास्ता नहीं खोला तो उसके पावर प्लांट्स को राख कर दिया जाएगा, जिसके बाद ही ईरान के सुर बदलते नजर आ रहे हैं. फिलहाल पूरी दुनिया इस ‘कीमती गिफ्ट’ के आधिकारिक ऐलान और जंग (Iran US War) की औपचारिक समाप्ति का इंतजार कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago