Bharat Express DD Free Dish

ईरान-US जंग का पहला शिकार बना फिलीपींस! देश में ‘नेशनल एनर्जी एमरजेंसी’ घोषित, क्या भारत में भी लग सकता है लॉकडाउन?

फिलीपींस ने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए ‘नेशनल एनर्जी इमरजेंसी’ घोषित की, LNG महंगा होने से कोयले पर निर्भरता बढ़ेगी. ईरान-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ा, भारत में भी संभावित ‘एनर्जी लॉकडाउन’ की आशंका जताई जा रही है…

Philippines energy emergency Iran US war impact: मिडिल ईस्ट में भड़के ईरान-यूएस के महायुद्ध की आंच अब सात समंदर पार फिलीपींस तक पहुंच गई है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने दुनिया को एक ऐसे मोड़ पर खड़ा कर दिया है जहाँ मिसाइलों से ज्यादा ईंधन की किल्लत देशों को घुटनों पर ला रही है. दुनिया भर में ईंधन की सप्लाई चेन चरमरा गई है, इस बीच खबर है कि फिलीपींस ने इससे निपटने के लिए मंगलवार को ‘नेशनल एनर्जी इमरजेंसी’ घोषित कर दी है.

बता दें कि ऐसा करने वाला वो दुनिया का पहला देश बन गया है. राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने साफ किया कि ये कदम देश को अंधेरे में डूबने से बचाने और जनता को बिजली की आसमान छूती कीमतों से राहत देने के लिए उठाया गया है.

LNG की जगह अब ‘कोयले’ का सहारा

फिलीपींस अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए भारी मात्रा में लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG पर सर्वाधिक निर्भर है लेकिन युद्ध के चलते इसकी कीमतें रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही हैं. देश की ऊर्जा सचिव शेरोन गारिन ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होने वाली इस इमरजेंसी के दौरान देश अब गैस की जगह पूरी तरह ‘कोयले’ पर निर्भर होगा. वर्तमान में फिलीपींस की 60% बिजली कोयले से बनती है, जिसे अब और बढ़ाने की तैयारी है.

वहीं इस संकट की घड़ी में इंडोनेशिया ने मनीला की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है और भरोसा दिलाया है कि वह कोयले के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे फिलीपींस को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: “ईरान की बर्बादी एक सबक है” किम जोंग उन की दुनिया को चेतावनी; अब और बढ़ाएंगे अपनी परमाणु ताकत

क्या भारत में भी लग सकता है ‘एनर्जी लॉकडाउन’?

फिलीपींस के इस कदम (Philippines energy emergency) ने भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों की धड़कनों को बढ़ा दिया है. ज्ञात रहे भारत अपनी जरूरत का 80% से अधिक कच्चा तेल और करीब 50% गैस आयात करता है. हालांकि भारत के पास फिलीपींस के मुकाबले बहुत बड़ा ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ (33 लाख मीट्रिक टन) मौजूद है और पीएम मोदी ने हाल ही में राज्यसभा में भरोसा दिलाया है कि भारत ने अपने आयात के स्रोतों को 27 से बढ़ाकर 41 देशों तक पहुँचा दिया है.

लेकिन यदि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) लंबे समय तक बंद रहता है तो भारत में भी पेट्रोल-डीजल की राशनिंग या गैर-जरूरी सेवाओं के लिए ‘एनर्जी लॉकडाउन’ जैसी स्थिति की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read