Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. वीडियो में एक युवक जंगल के बीच एक बड़े सांप के साथ खतरनाक हरकतें करता दिख रहा है. लोग इसे देखकर यही कह रहे हैं कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी.
क्लिप में देखा जा सकता है कि युवक सांप का पीछा करता है और उसकी पूंछ पकड़ने की कोशिश करता है. जैसे ही वह ऐसा करता है, सांप पलटकर उस पर हमला कर देता है. यह नजारा इतना डरावना है कि देखने वालों की सांसें थम जाएं.
पहली बार जान पर बन आने के बावजूद युवक बाज नहीं आता. वह फिर से सांप के पीछे दौड़ता है और इस बार जमीन पर गिर जाता है. तभी सांप उसकी छाती पर चढ़कर फन फैलाए खड़ा हो जाता है. उस वक्त युवक डर के मारे हाथ जोड़ने लगता है. लेकिन जैसे ही सांप आगे बढ़ता है, वह फिर से उसकी पूंछ पकड़ लेता है. इस बार सांप और ज्यादा गुस्से में आकर उसके चेहरे के पास पहुंच जाता है.
ये भी पढ़ें-‘धुरंधर 2’ का ग्लोबल धमाका: 5 दिन में ₹856 करोड़ पार! ‘पठान’ को पछाड़ा, क्या ‘दंगल’ के रिकार्ड को तोड़ पाएगी?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. अब तक इसे 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कमेंट्स में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई का यमराज से सीधा कनेक्शन है. दूसरे ने मजाक किया ये सांप तो बढ़िया एक्टर निकला, दोनों मिले हुए लगते हैं. वहीं एक अन्य ने चेतावनी दी कि ऐसे स्टंट जानलेवा हो सकते हैं, इसे हीरोपंती न समझें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…