दुनिया

यल्टा से हेलसिंकी तक, अलास्का से पहले कब-कब मिले अमेरिका और रूस के दिग्गज नेता?

Trump Putin Meeting: अमेरिका और रूस के बीच जारी मौजूदा तनाव के बीच, यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में मुलाकात होने वाली है. इसपर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं. यह कोई पहली बार नहीं है जब इन दो महाशक्तियों के नेता आमने-सामने होंगे. इतिहास गवाह है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से लेकर शीत युद्ध और उसके बाद तक, जब भी दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात हुई है, दुनिया के राजनीतिक हालात में बड़ा बदलाव आया है. चाहें वो 1945 का याल्टा सम्मेलन हो या 1986 का रेकजाविक शिखर सम्मेलन, इन मुलाकातों ने तनाव को कम करने और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

अमेरिका और रूस के नेताओं की मुलाकात का इतिहास काफी पुराना है. इन मुलाकातों ने दुनिया के राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अलास्का में होने वाली मुलाकात (Trump Putin meeting in Alaska) से पहले, दोनों देशों के नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण शिखर वार्ताएं हो चुकी हैं. आइए जानते हैं उन मुलाकातों के बारे में

महत्वपूर्ण शिखर वार्ताएं

याल्टा सम्मेलन (1945)

द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में, अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन और ब्रिटिश पीएम विंस्टन चर्चिल क्रीमिया के याल्टा में मिले थे. इस मुलाकात में उन्होंने युद्ध के बाद दुनिया के नक्शे और व्यवस्था को तय किया, और संयुक्त राष्ट्र की नींव रखी गई.

जेनेवा सम्मेलन (1955)

शीत युद्ध के चरम पर, अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर और सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव पहली बार आमने-सामने मिले. दोनों ने तनाव कम करने और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर बातचीत की.

वियना में मुलाकात (1961)

अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी और सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव की पहली मुलाकात वियना में हुई थी. दोनों के बीच बर्लिन संकट, परमाणु हथियारों की होड़ और वैचारिक मतभेदों पर चर्चा हुई.

रेकजाविक शिखर सम्मेलन (1986)

अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव की मुलाकात आइसलैंड के रेकजाविक में हुई थी. इस मुलाकात का उद्देश्य परमाणु हथियारों को कम करना था.

हेलसिंकी शिखर सम्मेलन (2018)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात फिनलैंड के हेलसिंकी में हुई थी. इस मुलाकात में दोनों नेताओं के साथ सिर्फ दुभाषिए थे, और कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया में बढ़ रहा खालिस्तानियों का आतंक! स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेलबर्न में जमकर मचाया उत्पात

भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मुलाकात

इन मुलाकातों के अलावा, अलास्का में होने वाली मौजूदा मुलाकात (Trump Putin meeting in Alaska) भी महत्वपूर्ण है. क्योंकि दोनों नेता यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. यह मुलाकात दुनिया के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है, और सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं. अब देखना होगा अलास्का से क्या हल निकल कर आता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति ज्योत दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें…

9 minutes ago

गोधरा कांड पर फिर छिड़ी बहस, पूर्व SIT प्रमुख बोले- जांच में मिले थे साजिश के सबूत

Rakesh Asthana Godhra: सोनिया गांधी की किताब में गोधरा कांड को लेकर किए गए जिक्र…

16 minutes ago

बाल दिवस पर बच्चों का संदेश, मोबाइल छोड़ खेल-कूद और संगीत को दें समय; जानिए छात्राओं ने क्या कहा

Children's Day Celebration: बाल दिवस पर दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पुष्कला संगीत केंद्र की…

19 minutes ago

यूपी में मतदाता सूची को लेकर सियासी हलचल तेज, 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट; BJP चलाएगी अभियान

UP Voter List: उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी. 16…

47 minutes ago

Ola पर CCPA का बड़ा एक्शन, ग्राहकों को टिप देने के लिए उकसाने पर लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

Ola Cabs CCPA Fine: ओला कैब्स की मूल कंपनी ANI Technologies पर ग्राहकों को जल्दी…

48 minutes ago

UGC-NET जून 2026 आंसर-की विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! 4 सवालों की दोबारा होगी जांच

दिल्ली हाई कोर्ट ने यूजीसी-नेट जून 2026 की आंसर-की में कथित गड़बड़ी के मामले में…

54 minutes ago