अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस पर सख्ती दिखाई है. उन्हें लगता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर गंभीर नहीं हैं. इसी वजह से अमेरिका ने रूस पर अब तक के सबसे बड़े प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है.
बुधवार को अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इन प्रतिबंधों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ट्रंप अब पुतिन की मंशा पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. बुडापेस्ट में ट्रंप-पुतिन बैठक रद्द होने के ठीक अगले दिन ये फैसला लिया गया.
बेसेंट ने बताया कि अमेरिका मास्को के साथ चल रही युद्धविराम वार्ता से बेहद निराश है. उन्होंने कहा कि या तो आज दोपहर या कल सुबह हम रूस पर भारी प्रतिबंध लगाएंगे. बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ये अब तक के सबसे बड़े प्रतिबंधों में से एक होंगे.
हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि पुतिन को शांति समझौते के लिए मनाया जा सकता है. लेकिन पिछले गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात करने के बाद ट्रंप काफी निराश नजर आए.
बेसेंट ने बताया कि अगस्त में अलास्का में जब दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी, तब ही उन्हें अंदाजा हो गया था कि बातचीत आगे नहीं बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि पुतिन बातचीत में ईमानदारी नहीं दिखा रहे थे, इसलिए ट्रंप ने अब सख्त कदम उठाया है.
अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ये प्रतिबंध रूस की किन कंपनियों या सेक्टरों पर लागू होंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि जब तक औपचारिक घोषणा नहीं होती है तब तक वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते.
इस बीच यूरोपीय संघ ने भी रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. इनमें 2027 तक रूस से गैस आयात पर रोक, रूसी तेल टैंकरों की ब्लैकलिस्टिंग और राजनयिकों की यात्रा पर पाबंदी शामिल है.
ये भी पढ़ें-ट्रंप का फिर से बड़ा दावा, कहा- भारत-पाक युद्ध को फोन कॉल और व्यापार की बात से रोका
बता दें कि ट्रंप ने जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने के बाद कई बार रूस को प्रतिबंधों की चेतावनी दी थी लेकिन उन्होंने इसे टालते रहे क्योंकि वह युद्ध खत्म करना चाहते थे. अब जब पुतिन से बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला तो ट्रंप ने कड़ा फैसला लिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…