Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूक्रेन शांति वार्ता से नाराज ट्रंप ने रूस पर लगाए सबसे बड़े प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर अब तक के सबसे बड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है. उन्हें लगता है कि पुतिन यूक्रेन शांति वार्ता में ईमानदार नहीं हैं.

Trump & Putin

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस पर सख्ती दिखाई है. उन्हें लगता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर गंभीर नहीं हैं. इसी वजह से अमेरिका ने रूस पर अब तक के सबसे बड़े प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है.

अमेरिकी वित्त मंत्री ने क्या कहा?

बुधवार को अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इन प्रतिबंधों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ट्रंप अब पुतिन की मंशा पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. बुडापेस्ट में ट्रंप-पुतिन बैठक रद्द होने के ठीक अगले दिन ये फैसला लिया गया.

बेसेंट ने बताया कि अमेरिका मास्को के साथ चल रही युद्धविराम वार्ता से बेहद निराश है. उन्होंने कहा कि या तो आज दोपहर या कल सुबह हम रूस पर भारी प्रतिबंध लगाएंगे. बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ये अब तक के सबसे बड़े प्रतिबंधों में से एक होंगे.

ट्रंप का क्या कहना है?

हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि पुतिन को शांति समझौते के लिए मनाया जा सकता है. लेकिन पिछले गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात करने के बाद ट्रंप काफी निराश नजर आए.

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर बेसेंट का बयान

बेसेंट ने बताया कि अगस्त में अलास्का में जब दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी, तब ही उन्हें अंदाजा हो गया था कि बातचीत आगे नहीं बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि पुतिन बातचीत में ईमानदारी नहीं दिखा रहे थे, इसलिए ट्रंप ने अब सख्त कदम उठाया है.

अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ये प्रतिबंध रूस की किन कंपनियों या सेक्टरों पर लागू होंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि जब तक औपचारिक घोषणा नहीं होती है तब तक वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते.

यूरोपीय संघ का बड़ा कदम

इस बीच यूरोपीय संघ ने भी रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. इनमें 2027 तक रूस से गैस आयात पर रोक, रूसी तेल टैंकरों की ब्लैकलिस्टिंग और राजनयिकों की यात्रा पर पाबंदी शामिल है.

ये भी पढ़ें-ट्रंप का फिर से बड़ा दावा, कहा- भारत-पाक युद्ध को फोन कॉल और व्यापार की बात से रोका

बता दें कि ट्रंप ने जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने के बाद कई बार रूस को प्रतिबंधों की चेतावनी दी थी लेकिन उन्होंने इसे टालते रहे क्योंकि वह युद्ध खत्म करना चाहते थे. अब जब पुतिन से बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला तो ट्रंप ने कड़ा फैसला लिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital