दुनिया

India-Russia Oil Trade: ट्रंप का दावा झूठा, भारतीय तेल कंपनियां अब भी रूस से खरीद रही है तेल: सूत्र

India-Russia Oil Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने सुना है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. इसके कुछ घंटों के बाद ही सरकारी सूत्रों ने के हवाले से खबर आई है कि भारत की तेल रिफाइनरियां रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखे हुए हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, “भारतीय तेल रिफाइनरियां रूसी सप्लायर से तेल खरीदना जारी रखे हुए हैं. रिफाइनरियां की सप्लाई संबंधी फैसले तेल की कीमत, कच्चे तेल के ग्रेड, भंडार, रसद और अन्य आर्थिक कारकों द्वारा तय किए जाते हैं.”

बता दें कि रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक है. इसका उत्पादन लगभग 9.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन है, जो कि ग्लोबल डिमांड का लगभग 10% है.  इसके अलावा रूस तेल का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक भी है, जो लगभग 4.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल और 2.3 मिलियन बैरल प्रतिदिन रिफाइन किए उत्पादों की आपूर्ति करता है.

ये भी पढ़ें: टेस्ला कार से हुए एक्सीडेंट मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जुर्माने की रकम जानकर हिल जाएगा आपका दिमाग

हमारा फैसला बाजार में तेल की उपलब्धता पर निर्भर करता है

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता देश है, जिसकी 85% निर्भरता कच्चे तेल के आयात पर है. ऐसे समय में भारत ने अंतर्राष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए किफायती कीमतों पर ऊर्जा हासिल करने के लिए अपनी रणनीति को समायोजित किया है.

शुक्रवार (1 अगस्त) को मीडिया ब्रीफ़िंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से उन रिपोर्टों के बारे में भी पूछा गया जिनमें कहा गया था कि भारतीय तेल कंपनियों ने पिछले हफ़्ते रूसी तेल ख़रीदना बंद कर दिया है.

इसके जवाब में उन्होंने कहा, “जहां तक भारत की ऊर्जा जरूरतों की बात है, हम अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की उपलब्धता और उस समय की वैश्विक स्थिति के आधार पर फ़ैसले लेते हैं. जहां तक आपके सवाल की बारीकियों का सवाल है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मेरे पास इन बारीकियों का ब्यौरा नहीं है.”

अमेरिका ने 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है

इससे पहले ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, “मैं समझता हूं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. मैंने यही सुना है. मुझे नहीं पता कि यह सही है या नहीं, लेकिन यह एक अच्छा कदम है. देखते हैं क्या होता है.”

राष्ट्रपति ट्रंप का यह कमेंट अमेरिका द्वारा लगभग 70 देशों के निर्यात पर नए टैरिफ की घोषणा के एक दिन बाद आया है. इसमें भारत पर भी 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है, जो 7 अगस्त 2025 से लागू होगा.


ये भी पढ़ें: रूस से तेल खरीदने को लेकर Donald Trump का फिर से बड़ा दावा, कहा- सुना है रूस से भारत…


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

13 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

30 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

52 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

52 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago