Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रूस से तेल खरीदने को लेकर Donald Trump का फिर से बड़ा दावा, कहा- सुना है रूस से भारत…

राष्ट्रपति Donald Trump भारत क प्रति एक केबाद एक दावा कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर एक और बड़ा दवा किया है.

रूस से तेल खरीदने को लेकर Donald Trump का फिर से बड़ा दावा, कहा- सुना है रूस से भारत... - भारत एक्सप्रेस

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के इस दावे (claim) को भारत ने खारिज (rejected) कर दिया है कि भारतीय रिफाइनर्स (Indian refiners) ने रूसी सप्लायर्स (Russian suppliers) से तेल खरीदना बंद कर दिया है; ट्रंप का यह बयान भारत-रूस संबंधों (India-Russia relation) और रूस से तेल निर्यात (Russia oil exports to India) को लेकर चल रहे ट्रेड वॉर (trade war) का हिस्सा माना जा रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भारत क प्रति एक केबादएक दावा कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर एक और बड़ा दवा किया है. शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में भारत (India) रूस (Russia) से तेल खरीदना बंद कर देगा. वहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह भारत के लिए एक अच्छा कदम होगा.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, एक समाचार एजेंसी के मुताबिक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) से पूछा गया कि भारत पर टैरिफ और जुर्माने को लेकर वहां किसी से बात हुई है. ट्रंप ने इस पर कहा कि,

“सुनने में आया है कि भारत रूस से तेल खरीदना धीरे-धीरे बंद कर रहा है. ये सिर्फ मैंने सुना है. ये कितना सही है, अब आने वाला समय ही बताएगा. उन्होंने ये भी कहा कि भारत ने यह एक सराहनीय कार्य किया है.”

ट्रंप के बयान पर भारत का पलटवार

वहीं अब राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) के बयान पर भारत की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल (Randhir Jaiswal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत और रूस (Russia) के संबंध पर पक्ष रखते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध काफी लंबे समय से अच्छे हैं और परखे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें-Donald Trump ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान को बताया भड़काऊ, दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने के दिए आदेश

Trump ने पाकिस्तान के साथ किया समझौता

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर ऐलान किया कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक नया व्यापार समझौता किया है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार को विकसित करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप (President Trump) का कहना है कि वे उस कंपनी की तलाश कर रहे हैं जो इस परियोजना की अगुवाई करेगी. मजेदार बात ये है कि उन्होंने ये भी जोड़ा कि क्या पता शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को भी तेल बेचने लगे. उनके इस बयान से दक्षिण एशिया में ऊर्जा को लेकर नई संभावनाएं उठ रही हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital