तुर्किए इजरायल से वापस बुलाएगा अपना राजदूत
इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में हो रहे खून-खराबे से नाराज तुर्की ने इजरायल से अपने राजदूत को वापस बुलाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से सभी संबंधों को खत्म कर रहा है. तुर्किए ने इस बात की जानकारी शनिवार को दी. तुर्किए का ये बयान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की तुर्किए की यात्रा से पहले आया है. जिसमें उसने ये बड़ा ऐलान किया है. पिछले महीने इजरायल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ने लगी थी.
फिलिस्तीन में लोगों की इजरायल हमले में हो रही मौतों से तुर्किए और ज्यादा नाराज हो गया है. इसी बीच बेंजामिन नेतन्याहू के युद्ध विराम प्रस्ताव को ठुकराने को लेकर भी हालात बिगड़ गए हैं. तुर्किए ने इजरायल और उसके समर्थक पश्चिमी देशों, विशेष रूप से अमेरिका के खिलाफ अपना रुख सख्त करना शुरू कर दिया.
तुर्किए के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजदूत साकिर ओजकान टोरुनलर को गाजा में हो रहे नरसंहार के विरोध में मानवीय त्रासदी को देखते हुए बुलाया जा रहा है. इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी में लगातार हमले हो रहे हैं. इसके साथ ही युद्ध विराम के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- Earthquake: नेपाल से लेकर अफगानिस्तान तक हिली धरती, 36 घंटे में दूसरी बार आया भूकंप
बता दें कि इजरायली सेना ने गाजा पट्टी को चारों तरफ से घेर लिया है. आसमान से बमबारी करने के साथ ही जमीनी ऑपरेशन को भी IDF के जवान अंजाम दे रहे हैं. जिसमें अब तक हमास के कई ठिकाने और लीडर्स को ढेर कर दिया है. शुक्रवार को इजरायल की तरफ से एक स्कूल में बने शरणार्थी शिविर पर एयर स्ट्राइक की गई थी. जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा एक अन्य हमले में 14 लोग मारे गए.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मध्य-पूर्व के दौरे के तहत रविवार को अंकारा की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे. शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने इसके एक दिन पहले इजरायल की यात्रा के बाद शनिवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में अपने अरब समकक्षों के साथ बैठक की थी.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…