देश

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, लोगों में बढ़ रही है सांस की बीमारियां, AQI 400 के पार

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली में बीते कई दिनों से हवा जहरीली बनी हुई है. आज रविवार की सुबह चारों तरफ सिर्फ धुंध ही धुंध नजर आ रहा है. यह धुंध जहरीली गैसों का है जो कि यहां की हवा में घुल चुकी है. दिल्ली समेत सूचे एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है. समूचे दिल्ली-एनसीआर की हवा इतनी दूषित हो चुकी है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है.

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से उपर पहुंच गया है. जहरीली हो चुकी दिल्ली-एनसीआर की हवा में लोगों का दम घुटने लगा है. लोगों को आंखों में जलन, पानी आना, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद में हालत काफी गंभीर हैं.

हवा में जहर हर जगह

बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा रहने लायक नहीं बची है. नोएडा के सेक्टर 116 का एयर क्वालिटी इंडेक्स आज 445 है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPBC) के अनुसार नोएडा के सेक्टर 1 में AQI 410 गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है. द्वारका सेक्टर-8 में AQI 400 के पार कर 486 पहुंच चुका है तो जहांगीरपुरी में 463 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 480 दर्ज किया गया.

48 लाख के कटे चालान

वायु प्रदूषण पर नोएडा प्राधिकरण के CEO लोकेश एम ने बताया, “पिछले 15 दिन से हमने सड़कों से धूल कण साफ करने के निर्देश दिए हैं. एयर गन और वाटर स्प्रिंकलर लगातार चल रहे हैं. निर्माण कार्यों को रोक दिया गया है. निर्माण में निकले मलबे को ढक दिया गया है. GRAP के नियमों का पालन किया जा रहा है. जहां-जहां नियम उल्लंघन हुए हैं, वहां अभी तक 48 लाख के चालान काटे गए हैं.

इसे भी पढ़ें: MP Elections: BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, कौन हासिल करेगा सत्ता की कुर्सी? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

देश के अन्य शहरों में भी हवा में जहर

दिल्ली के अलावा देश के कई अन्य शहरों का भी हाल बुरा है. कानपुर में वायु गुणवत्ता CPBC के अनुसार IIT कानपुर के पास AQI 350 बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. मुंबई में वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई. मुंबई में आज सुबह धुंध की चादर देखी गई. मुरादाबाद में वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई. वहीं अंबाला में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) 236 ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है. हवा में फैलते जहर को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने  सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

Rohit Rai

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

6 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

25 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

38 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago