दुनिया

पनौती बन गया है Elon Musk के लिए twitter! पहली बार 100 बिलियन डॉलर का घाटा

Elon Musk: दुनिया के अमीर व्यक्ति में शुमार और टेस्ला इंक के मालिक एलन मस्क के लिए ट्वीटर का अधिग्रहण पनौती साबित हो रहा है. क्योंकि ट्वीटर को खरीदने के बाद एलन मस्क की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. एलन मस्क को इस साल एक से बड़े एक झटके मिल रहें है. उन्हें इस साल 100 बिलियन डॉलर से ऊपर का घाटा हुआ है. मस्क को पहली बार इतना बड़ा नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, टेस्ला इंक के शेयर दो साल में सबसे निचले स्तर पर आ गए है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला के सीइओ अभी भी 169.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 8.6 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है.

टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट

न्यू यॉर्क ट्रेडिंग में सोमवार को टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जहां शेयर 6.8%  से गिरकर 167.87 डॉलर पर पहुंच चुका है. एलन मस्क इन दिनों अपनी नई कपंनी ट्वीटर को अधिक समय दे रहें है. पिछले महीने उन्होंने 44 अरब डॉलर में सोशल मीडिया नेटवर्क ट्वीटर को खरीदा था. जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी के साथ कंपनी ने अपने कार्य बल का लगभग 60% क्षमता कम कर दिया था.

ये भी पढ़े– Twitter का मालिक बनकर बुरे फंसे एलन मस्क, 3 दिन में 13 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान

मस्क को इतने बड़ा झटका लगने के पिछे कई कारण बताए जा रहें है. एक ओर उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर भाव रोजाना गिर रहे हैं. वहीं खबर हैं कि ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क को टेस्ला के शेयर बेचने पड़े हैं. इससे टेस्ला के निवेशकों में भविष्य को लेकर आशंका उत्पन्न हो गई है. जिसे लेकर वे लोग अपने शेयर को बेचने को मजबूर है.

ये भी पढ़े– Twitter खरीदने के बाद Elon Musk की नींद हराम, जानिए कितने घंटे सो पाता है दुनियां का सबसे अमीर आदमी

बता दें कि दुनियाभर में लोगों को आशंका हैं कि एलन मस्क के ट्विटर पर काबिज होने के बाद फ्रीडम ऑफ स्पीच पर अंकुश लग सकता है, इस पर एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर की चिड़िया अब सही मायनों में आजाद हो चुकी है. अपने हाल के इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे फिलहाल ट्विटर के लिए काफी ज्यादा समय दे रहे हैं, लेकिन जैसे ही ट्विटर में सबकुछ ठीक हो जाता है. वे अपना अधिकतम समय टेस्ला और स्पेसएक्स को देंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

8 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

14 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

23 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

36 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

38 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

49 minutes ago