दुनिया

Best Cities in World: दुनिया के 25 सर्वश्रेष्ठ शहरों में भारत का उदयपुर दूसरे नंबर पर, Travel+Leisure का ताजा सर्वे

WORLD’S BEST AWARDS: दुनियाभर में शहरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हजारों शहर ऐसे हैं, जो अपने दर्शनीय स्थलों, संस्कृति, भोजन, शॉपिंग और वैल्यू की वजह से चर्चित हैं. इन्हीं मानदंडों पर Travel+Leisure मैगजीन ने दुनिया के हजारों शहरों में से 25 सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची बनाई है. इस सूची के लिए मैगजीन ने अपने पाठकों से कुछ मानदंडों के आधार पर बेस्ट शहर चुनने के लिए कहा. लोगों ने शहरों को एक सर्वे में रेटिंग दी. इन शहरों में तीन शहर भारत के हैं – उदयपुर, जयपुर और कोलकाता.

यहां जानिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों के नाम –

Travel+Leisure | Best Cities 2024

1. सैन मिगुएल डी ऑलेंडे (San Miguel de Allende):

मैक्सिको का यह शहर दुनिया में बेस्ट माना गया है. हर साल यहां लाखों टूरिस्ट्स आते हैं, जो यहां के दर्शनीय स्थलों, संस्कृति, भोजन, खरीददारी, चीजों के मूल्य तथा स्थानीय लोगों के मित्रवत व्यवहार से संतुष्ट होकर लौटते हैं. Travel+Leisure के सर्वे में इस शहर का Reader Score: 91.88 रहा.

2. उदयपुर, राजस्थान

भारत का यह शहर Travel+Leisure की रिपोर्ट में दुनिया का दूसरा सर्वश्रेष्ठ शहर बताया गया है. 2021 और 2023 के बाद तीसरी बार नंबर 2 पर आने वाला राजस्थान का ये खूबसूरत शहर अपने आलीशान महलों, सुंदर झीलों और समृद्ध इतिहास के साथ पर्यटकों को खूब पसंद आता है. सर्वे में हिस्सा लेने वाले एक पर्यटक ने कहा, ‘यह शहर भारत के बारे में आपकी समझ को और समृद्ध करेगा. फ़्लोटिंग ताज लेक पैलेस और रैफ़ल्स उदयपुर जैसे शानदार आवासों के कारण शायद ही इससे ज़्यादा खूबसूरत जगह कोई और हो.’

उदयपुर को दुनिया के दूसरे सबसे बेस्ट शहर के रूप में जगह मिलने पर राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने कहा कि उदयपुर की परंपरा, कला, संस्कृति और भोजन सभी इस सम्मान के कारण हैं. स्थानीय लोगों के एक-दूसरे के प्रति सम्मान के कारण दुनिया भर से पर्यटक इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं.

उन्होंने कहा कि राजस्थान दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है, जो आगंतुकों को अनमोल यादें देता है, यह उपलब्धि हमारी सरकार की नीतियों और पर्यटन क्षेत्र के सभी हितधारकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है.

वहीं, प्रदेश के प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी के निर्देशन में राजस्थान पर्यटन अभूतपूर्व सफलता के शिखर पर पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में ही स्थानीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिससे पता चलता है कि राजस्थान एक ऐसा राज्य है जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है.

3. क्योटो (Kyoto):

जापान का यह शहर 25 सर्वश्रेष्ठ शहरों में तीसरे नंबर पर रखा गया है. Travel+Leisure के सर्वे में इस शहर का Reader Score: 91.49 रहा. आपको बता दें कि भारत सरकार ने वाराणसी शहर को इसी शहर की तरह विकसित करने के लिए जापान सरकार के साथ एक करार किया था. क्योटो भी अपने मंदिरों के लिए विख्यात है.

अन्य शहर, जो सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं

वियतनाम के Hoi An शहर ने वैश्विक स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया और यह दक्षिण-पूर्व एशिया में पर्यटकों के बीच एक शीर्ष विकल्प के रूप में उभरा है. इसके बाद थाईलैंड का चियांग माई (90.64 के स्कोर के साथ 5वें स्थान पर), इटली का फ्लोरेंस शहर (90.55 के स्कोर के साथ 6वें स्थान पर), थाईलैंड का बैंकॉक (90.27 के स्कोर के साथ 7वें स्थान पर), जापान का टोक्यो (90.04 के स्कोर के साथ 8वें स्थान पर) और इंडोनेशिया के बाली में स्थित उबुद शहर (90.00 के स्कोर के साथ 9 स्थान पर) आता है. पुर्तगाल का फुंचल शहर 89.82 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर है.

भारत के ये शहर भी सूची में

2. कोलकाता: इसे पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था, यह भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में है. इस शहर में कई तरह के होटल हैं, जिनमें प्रमुख ब्रांड-नाम वाली प्रॉपर्टी से लेकर बुटीक-स्टाइल आवास तक शामिल हैं और यहां देखने लायक आकर्षणों में ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल हॉल और आश्चर्यजनक दक्षिणेश्वर काली मंदिर शामिल हैं. पर्यटक यहां मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि देने के लिए मदर हाउस भी जा सकते हैं. Travel+Leisure के सर्वे में इस शहर का Reader Score: 91.88 रहा और इसे 19वें नंबर पर रखा गया.

3. जयपुर: यह भारत का तीसरा शहर है, जो सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में दिखाया गया है. जयपुर को पिंकसिटी के नाम से भी जाना जाता है. यहां एक से बढ़कर एक सुंदर किले हैं. यहां आभूषण, कालीन और कपड़ा बिक्री के कई बाज़ार हैं. इतिहास के शौकीन लोग यहां नाहरगढ़ किला, आमेर किला और जयगढ़ किला जैसे आकर्षणों को देख सकते हैं. इस शहर को 88.23 स्कोर के साथ 21वें नंबर पर रखा गया है.

इस तस्वीर में आप बेस्ट शहरों की पूरी सूची देख सकते हैं-

इस तरह तैयार की गई सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची

यह सूची World’s Best Awards सर्वे के आधार पर संकलित की गई है, जिसमें Travel+Leisure के रीडर्स ने दुनिया के शीर्ष होटलों, रिसॉर्ट्स, शहरों, द्वीपों, क्रूज जहाजों, स्पा, एयरलाइंस आदि पर अपनी राय साझा की. रीडर्स से कई मानदंडों के आधार पर शहरों को रेटिंग देने के लिए कहा गया था – उत्कृष्ट, औसत से ऊपर, औसत, औसत से नीचे या खराब – जिनमें शहरों के प्रमुख दर्शनीय स्थल, वहां की संस्कृति, वहां का प्रसिद्ध भोजन, सिटीजन इसका फ्रेंडली होना, वहां की शॉपिंग और वैल्यू का पैमाना रखा गया.

Travel+Leisure ने सर्वे के लिए ऐसे कराई वोटिंग

Travel+Leisure के पोर्टल पर बताया गया कि 1,86,000 से ज़्यादा Travel+Leisure रीडर्स ने 2024 का सर्वे पूरा कराया. 8,700 से ज़्यादा प्रॉपर्टी (होटल, शहर, क्रूज़ लाइन आदि) में कुल 7,00,000 से ज़्यादा वोट डाले गए. Travel+Leisure की ओर से ऐसा सर्वे हर साल किया जाता है और सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची जारी की जाती है.


यह भी पढ़िए: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्वतीय चोटियां, ताजे पानी की झील और शांति स्तूप… पोखरा में लीजिए हरियाली का आनंद


– भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

PM Modi Navratri Fast Diet:सिर्फ नींबू पानी या कुछ और…,पीएम मोदी व्रत में क्या खाते हैं?

PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…

14 minutes ago

अगले 12 घंटे 9 राज्यों में इन्द्र देव का प्रकोप! 80 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…

44 minutes ago

सलमान खान के साथ काम करने का अंजाम? टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, शिंदे बोले- शहर में दहशत नहीं चलने देंगे

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद राजनीतिक हलचल…

45 minutes ago

गोली लगने के बाद कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी के साथ डराने वाली तस्वीर, देखें VIDEO

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बाद उनकी…

1 hour ago

नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग से ग्रहों की चाल में बड़ी हलचल, धनु-मेष को विशेष लाभ तो वृषभ राशि वाले रहें सतर्क

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…

2 hours ago