उत्तर प्रदेश

काशी में भगवान विष्णु का ऐसा मंदिर जिसका अब चार महीने बाद खुलेगा कपाट

देश की धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी काशी यानी वाराणसी में भगवान विष्णु का एक ऐसा मंदिर है, जिसके कपाट अब चार महीने तक नहीं खुलेंगे. यह मंदिर काशी के प्राचीन अस्सी क्षेत्र में है. यह मंदिर भोगसेन भगवान (विष्णु मंदिर) का है. भोगसेन भगवान की मूर्ति देखने में बिल्कुल त्रिवेंद्रम के पद्मनाभ मूर्ति की तरह लगती है. मूर्ति का वजन 21 टन है. इस मंदिर का जिक्र स्कंद पुराण में भी मिलता है.

दक्षिण भारतीय शैली में बना है मंदिर

महादेव की नगरी काशी में उनके आराध्य भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति बेहद ही खूबसूरत कही जाती है. वाराणसी में दक्षिण भारत की शैली में बना हुआ यह मंदिर अपनी ओर आकर्षित करता है. मंदिर की दीवारों पर दक्षिण भारत के मंदिरों की तरह शंख व चक्र बनाए गए हैं. काशीवासियों के साथ ही दक्षिण भारत से भी लोग इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं. मंदिर की बनावट बिल्कुल दक्षिण भारत के मंदिर से मिलती- जुलती है.


ये भी पढ़ें: वाराणसी: सावन के हर सोमवार को नहीं होगा बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन, निरस्त रहेंगे पास


चार महीने भोलेनाथ करेंगे सृष्टि का संचालन

देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु का शयनकाल प्रारंभ होता है और भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं. देवशयनी एकादशी को पद्मा एकादशी, आषाढ़ी एकादशी और हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस तिथि से चार माह के लिए विष्णु जी विश्राम करते हैं.

इन चार महीनों को चातुर्मास कहा जाता है. इस बार 22 जुलाई से शिव जी का प्रिय श्रावण मास शुरू हो रहा है. मान्यता है कि जब विष्णु जी विश्राम करते हैं, तब शिव जी इस सृष्टि का संचालन करते हैं. देवशयनी एकादशी के बाद ही श्रावण मास शुरू होता है. इस मास में भगवान शिव की पूजा-पाठ का विशेष महात्म है.

-भारत एक्सप्रेस

Saurabh Agarwal

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago