दुनिया

UK Flights Grounded: ब्रिटेन का एयर स्पेस बंद, इंटरनेशनल फ्लाइट्स थमीं, आखिर लंदन में क्‍यों रोकनी पड़ी विमानों की आवाजाही?

UK flight disruption: अंग्रेजों के देश ब्रिटेन (UK) में विमानों की आवाजाही आज अचानक रोक दी गई. इससे इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है. वहां राजधानी लंदन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल हो गया है, इसके चलते एयर स्पेस को बंद करना पड़ा. बताया जा रहा है कि नटवर्क में खामी की वजह से फ्लाइट्स पर इसका असर पड़ा.

न्‍यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को ब्रिटिश हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली पर असर डालने वाली एक “तकनीकी समस्या” के कारण ब्रिटेन जाने वाले और उड़ान भरने वाले विमानों को रोक दिए जाने के बाद पूरे ब्रिटेन और विदेशों में हजारों यात्री अधूरे सफर में ही अटक गए. ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज (NATS) ने एक बयान में कहा कि “अपने हवाई अड्डों पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए यातायात प्रवाह प्रतिबंध लागू किया है”. हालांकि, इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी कि एयर स्पेस को बंद करने का कारण क्या है या इसे ठीक करने में कितना समय लगेगा.

लंदन की ओर आने-जाने वाले विमान हवा में अटके

लंदन में विमानों की आवाजाही रोकने की ये समस्‍या, ऐसे समय में सामने आई है, जब बहुत-से लोग गर्मियों के आखिरी बैंक अवकाश सप्ताहांत पर छुट्टियों से लौट रहे होते हैं. जेट एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल का मुद्दा यूनाइटेड किंगडम हवाई क्षेत्र के अंदर या बाहर उड़ान भरने वाली सभी उड़ानों को प्रभावित कर रहा है. साथ ही कहा गया है कि हम सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं.

कंप्यूटर सिस्टम में नेटवर्क संबंधी खामी की चर्चा

स्कॉटिश एयरलाइन लोगानेयर ने कहा कि UK के एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कंप्यूटर सिस्टम में नेटवर्क संबंधी खामी पाई गई है. साथ ही अलर्ट जारी किया गया है कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स में देरी हो सकती है. एक प्रवक्ता ने कहा कि हम एक तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ट्रैफिक के आवागमन को रोक दिया गया है. उन्होंने कहा कि इंजीनियर इस टेक्निकल खामी को ढूंढने और उसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Modi Putin Talks: PM मोदी से व्‍लादिमीर पुतिन की हुई बात, G-20 समिट में नहीं ले पाएंगे हिस्सा, रूसी विदेश मंत्री आएंगे भारत

इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर असर, रोक की वजह जानने जुटे लोग

हवाई सफर करने वाले कई यात्रियों ने ट्वीट कर कहा, ”अभी-अभी ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल हो गया है, इसके चलते एयर स्पेस को बंद कर दिया गया है. इसकी वजह स्‍पष्‍ट नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि नेटवर्क में खामी की वजह से फ्लाइटों के आवागमन पर ये असर पड़ा है.” काफी लोग इस समस्‍या की वजह जानने में जुटे हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago