मंत्री सौरभ भारद्वाज और मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय
G-20 Summit: जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली में तैयारिया जोरों पर है. वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने रिक्शा की सवारी की और आगामी G20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण किया.
दिल्ली के अंदर चल रही जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज और दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय रिक्शा पर सवार हो तैयारियों का जायजा लेने निकल पड़े. उन्होंने चांदनी चौक और टाउन हॉल का निरीक्षण किया. टाउन हॉल की मरम्मत दिल्ली नगर निगम द्वारा करायी गई है. वहीं दिल्ली सरकार की ओर से चांदनी चौक के अंदर कराए गए पुर्ननिर्माण कार्यों का जायजा लिया. बता दें कि G-20 समिट को ध्यान में रखते हुए इसे खूबसूरत तरीके से सजाया जाएगा. वहीं दोनों ने मिर्जा गालिब की हवेली का भी निरीक्षण किया.
G-20 पार्क का किया निरीक्षण
शाम को समय दोनों कैलाश पार्ट-2 पहुंचे. यहां मंत्री सौरभ भारद्वाज और मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने एम ब्लॉक मार्केट के पास स्थित G-20 पार्क का निरीक्षण किया. यहां पर पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए को रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सौरभ भारद्वाज ने इस दौरान कहा कि, ”मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर निगम और दिल्ली सरकार पूरी तरह से जी-20 की तैयारियों में लगी हुई है. सीएम अरविंद केजरीवाल का मानना है कि जो भी विदेशी मेहमान दिल्ली आएं, वह दिल्ली वालों की मेहमान नवाजी और दिल्ली वालों का प्यार अपने साथ लेकर जाएं. दिल्ली वालों को याद रखें.”
वहीं उन्होंने आगे कहा, ”यह देश और दिल्ली के लिए बहुत बड़ा मौका है. ऐसे मौके पर दिल्ली सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, जिससे देश का नाम किसी भी तरीके से कमजोर हो. सभी विभागों को मुख्यमंत्री की तरफ से निर्देश दिए गए कि जहां-जहां पर भी सैलानी आएंगे, उनका सौंदर्यीकरण किया जाए. सीएम के निर्देश पर पुनर्निर्माण किया गया है. हरियाली और फूलों से सड़कों को सजाया गया है. G-20 के लिए पूरी तरह से दिल्ली तैयार है.”
इसे भी पढ़ें: Reliance AGM 2023: देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन प्लेटफॉर्म है अब Jio Cinema- बोले मुकेश अंबानी
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम भारतवासियों को G-20 की मेजबानी का मौका मिला है. हम गर्मजोशी के साथ सैलानियों का स्वागत करेंगे. वहीं दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इस बार G-20 की मेहमान नवाजी करने का मौका हमारे देश को मिला है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…