दुनिया

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को जमकर घेरा, कहा- पहले अपनी अर्थव्यवस्था और मानवाधिकार सुधारो

India Pakistan UNHRC Clash: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 60वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान के भारत विरोधी भड़काऊ बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहले अपनी वेंटिलेटर पर पड़ी अर्थव्यवस्था और सेना के दबाव में दबी राजनीति को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.

भारत ने क्या आरोप लगाया?

भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान इस वैश्विक मंच का दुरुपयोग कर रहा है और भारत के खिलाफ बेबुनियाद बयानबाजी कर रहा है. त्यागी ने खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना द्वारा नागरिकों पर किए गए हमलों का भी जिक्र किया. जिसमें हाल ही में एक गांव पर हवाई हमले में 30 लोगों की मौत हुई थी.

क्षितिज त्यागी ने क्या कहा?

क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान पर बरसते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपने ही लोगों पर बम बरसाने और आतंकवाद फैलाने से फुर्सत मिले तो शायद वो अपनी बिगड़ी हालत पर ध्यान दे पाए. भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना चाहिए और मानवाधिकारों के उल्लंघन पर आत्ममंथन करना चाहिए.

परिषद से भारत का आग्रह

भारत ने परिषद से आग्रह किया कि वह निष्पक्ष और समान दृष्टिकोण अपनाए. त्यागी ने कहा कि कुछ देशों के लिए अलग-अलग फैसले और आदेश इस मंच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हैं. उन्होंने कहा कि परिषद को एकजुटता और सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए, न कि पक्षपात को बढ़ावा देना चाहिए.

भारत की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के उस बयान के जवाब में आई जिसमें उसने भारत पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए थे. लेकिन भारत ने तथ्यों के साथ जवाब देते हुए पाकिस्तान की नीतियों और आंतरिक हालात को उजागर कर दिया.

इसे भी पढ़ें-Jaffar Express Blast Pakistan: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हुआ हमला, ब्लास्ट की वजह से पलट गई ट्रेन, 12 से ज्यादा लोग हुए घायल

UNHRC में भारत का यह रुख साफ संकेत देता है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है और बेबुनियाद आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

37 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

46 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

51 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

1 hour ago