US Iran MoU Signed
US Iran MoU Signed: पिछले 110 दिनों से चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran conflict) पर औपचारिक रूप से विराम लग चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान (Masoud Pezeshkian) के बीच कई महीनों से चल रही जंग को खत्म करने की कवायद बुधवार रात फ्रांस के डिनर पर समाप्त हुई. दोनों नेताओं ने एमओयू (MoU) पर साइन कर दिए हैं. अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने बुधवार को इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेलिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (Emmanuel Macron) के साथ डिनर के दौरान अमेरिका-ईरान समझौते की आधिकारिक हार्ड कॉपी पर हस्ताक्षर किए. इसके बाद समझौते की कॉपी ईरान और मध्यस्थता कर रहे देशों को भेज दी गईं. इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर ने इस पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर किए थे. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस समझौते के साथ दोनों देशों के बीच पिछले चार महीनों से जारी तनाव और विवाद समाप्त हो गया है.
“It’s signed.”
President Trump told reporters he signed the Iran memorandum of understanding in Versailles as he departed the palace following a dinner with French President Emmanuel Macron.
A White House official says a photo of the signed agreement was sent to Iran and the… pic.twitter.com/HVELS6RYVB
— Fox News (@FoxNews) June 17, 2026
हालांकि, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों की शुक्रवार को जिनेवा में प्रस्तावित बैठक फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार ही है. ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्विट्जरलैंड में होने वाली इस बैठक का मकसद किसी नए समझौते पर हस्ताक्षर करना नहीं है. साथ ही, बैठक आयोजित होगी या नहीं, इस पर अंतिम फैसला अगले कुछ घंटों में लिया जा सकता है. इस बीच, संकेत मिल रहे हैं कि समझौते से जुड़े दस्तावेजों पर पहले ही डिजिटल हस्ताक्षर किए जा चुके हैं. ऐसे में स्विट्जरलैंड में आमने-सामने हस्ताक्षर समारोह आयोजित होने की संभावना नहीं है.
समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान ने कहा है कि दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने के साथ ही यह लागू हो जाएगा. हालांकि, शुक्रवार को जिनेवा में एक औपचारिक समारोह भी आयोजित किया जाएगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने बताया कि अमेरिका और ईरान के शीर्ष नेताओं ने समझौते को मंजूरी दे दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इसके तहत ईरान सबसे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल देगा, जबकि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करेगा.
ये भी पढ़ें:भारत के लिए डबल खुशखबरी! होर्मुज खुलते ही कतर से आएगी बल्क में LNG गैस, सारी किल्लत हो जाएगी छूमंतर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान इस समझौते को मंजूरी दी. इसके लागू होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में समुद्री आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी. 14 बिंदुओं वाले इस समझौते में यह भी तय किया गया है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…