देश

अगले 3 दिन दिल्ली-NCR रहेगा ‘कूल-कूल’, तो यूपी के 26 जिलों में भीषण लू का टॉर्चर, जानें मानसून की एंट्री कब

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस समय मौसम के दो बेहद हैरान करने वाले रूप देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की फुहारें बरस रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां सूरज आग उगल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, आज यानी 18 जून को देश के मौसम में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मैदानी इलाकों के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण करीब 13 राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी ओर, दिल्ली और मुंबई की तरफ मानसून तेजी से कदम बढ़ा रहा है, लेकिन अल नीनो के असर के कारण इसकी रफ्तार उम्मीद से थोड़ी धीमी बनी हुई है.

दिल्ली-NCR में तीन दिन ‘कूल-कूल’

देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से अगले तीन दिनों तक दिल्लीवालों को चिलचिलाती धूप और लू से बड़ी राहत मिलने वाली है. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

पहाड़ों पर भी बरसेंगे बदरा

मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और मंडी में भी भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है. उधर, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, गांदरबल और बडगाम के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भी बारिश का अनुमान है. कड़ाके की ठंड के बीच कश्मीर घाटी में 22 जून तक ओलावृष्टि की भी आशंका है, जबकि लद्दाख में रातें बेहद ठंडी बनी रहेंगी.

बिहार में 70-80KM की रफ्तार से आएगा अंधड़ (Bihar Ka Mausam)

बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने बेहद जरूरी चेतावनी जारी की है. राज्य के सिवान, पूर्णिया, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, सारण, मधेपुरा, भोजपुर, मधुबनी, वैशाली, किशनगंज, सहरसा, कटिहार और सुपौल में 20 जून तक तूफानी बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, इसलिए लोगों को बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

मध्य प्रदेश के 30 जिलों में येलो अलर्ट (MP Ka Mausam)

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी प्री-मानसून एक्टिविटी काफी तेज हो गई है. हालांकि, मानसून की पक्की एंट्री के लिए अभी 20 से 23 जून तक का इंतजार करना होगा. आज भोपाल और सागर संभागों में कल हुई आधा इंच से ज्यादा बारिश के बाद तापमान गिरा है.

मौसम विभाग ने आज जबलपुर, सागर, रतलाम, नर्मदापुरम, विदिशा, कटनी, हरदा, खंडवा, शाजापुर, खरगोन, मंदसौर, बड़वानी, अलीराजपुर, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, नीमच, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, दमोह, बैतूल, नरसिंहपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट और सिवनी समेत 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में दोपहर बाद 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी.

हालांकि, पिछले 24 घंटे में छतरपुर 42.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश में डबल गेम: 26 जिलों में भीषण लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम इस समय दो हिस्सों में बंट गया है. एक तरफ जहां मानसून 22-23 जून के आसपास सोनभद्र के रास्ते राज्य में दाखिल होने की तैयारी कर रहा है, वहीं आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे दिन में हल्की गर्मी सताएगी.

मौसम विभाग ने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, सीतापुर और देवरिया में धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है.

इसके उलट, यूपी के 26 से ज्यादा जिलों में गर्म पछुआ हवाओं के कारण भीषण लू (हीटवेव) का तगड़ा अलर्ट है. इनमें अवध और देवीपाटन मंडल के प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर शामिल हैं.

वहीं पूर्वांचल और वाराणसी रीजन के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी (बनारस), भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ के साथ तराई बेल्ट के लखीमपुर खीरी और सीतापुर में सूरज आग उगलेगा, जिससे दोपहर में निकलना दूभर हो जाएगा.

देश के बाकी राज्यों का हाल और बचाव के तरीके

राजस्थान में भी धूल भरी आंधी का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने आज बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग में अंधड़ के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई है. कुल मिलाकर आज दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तमिलनाडु और असम समेत 13 राज्यों में आंधी-तूफान का दौर रहेगा.

डिस्क्लेमर:

ये समाचार रिपोर्ट विभिन्न मौसम स्रोतों और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए तात्कालिक पूर्वानुमानों (Weather Updates) के आधार पर तैयार की गई है. मौसम एक परिवर्तनशील विषय है, जिसमें स्थानीय परिस्थितियों के कारण अचानक बदलाव संभव है.

ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक का सफर हुआ आसान; जानें कनेक्टिविटी, टिकट की कीमत और इसकी बेजोड़ खूबिया

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago