दुनिया

‘पेट्रोल के रेट का मजा लीजिए…’, ट्रंप के नाकेबंदी प्लान पर तंज कसते हुए ईरान ने ऐसे लिए अमेरिका के मजे

US Iran Tension Oil Prices: अमेरिका और ईरान के बीच की लड़ाई अब उस मोड़ पर आ गई है जहाँ से वापसी का रास्ता सीधा पेट्रोल पंप की लंबी लाइनों की तरफ जाता दिख रहा है. पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता क्या फेल हुई, दोनों देशों ने एक-दूसरे को ऐसे ‘लाल आंखें’ दिखाना शुरू कर दिया है जैसे मोहल्ले की लड़ाई में दो पड़ोसी एक-दूसरे का नल काटने की धमकी देते हैं. जहां एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की समुद्री नाकेबंदी का ऐलान कर दिया है, वहीं ईरान ने भी साफ संदेश दे दिया कि- ‘बेटा! तेल की कीमतें अब तुम्हें नानी याद दिलाएंगी!’

ईरान ने अमेरिका पर कसा तंज

ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ ने ट्विटर (अब X) पर ऐसा पोस्ट डाला है जिसे पढ़कर अमेरिकी कार मालिकों के पसीने छूट रहे हैं. कलीबाफ ने तंज कसते हुए लिखा कि अभी जो पेट्रोल की कीमतें हैं ना, उनका मज़ा ले लो… क्योंकि इस नाकेबंदी के बाद तुम्हें वो दिन याद आएंगे जब तेल 4-5 डॉलर में मिल जाता था.

इसका मतलब साफ़ है, ईरान अब ‘तेल का खेल’ खेलने के मूड में है और दुनिया को महंगाई के उस समंदर में डुबोने की तैयारी कर रहा है जहाँ से बाहर निकलना किसी के बस की बात नहीं होगी.

क्या था ट्रंप  का वो नाकेबंदी वाला प्लान?

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर संडे को धमाका कर दिया. ट्रंप ने ऐलान किया कि सोमवार शाम (भारतीय समयानुसार 7:30 बजे) से अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की तरफ जाने वाले या वहाँ से निकलने वाले हर जहाज का रास्ता रोक देगी.

इसे आसान भाषा में कहें तो ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) पर ‘परमानेंट बैरिकेडिंग’ लगाने का फैसला कर लिया है. अब देखना ये है कि क्या ईरानी जहाज ‘साइड’ से निकल पाएंगे या फिर बीच समंदर में ‘ट्रंप दादा’ से भिड़ंत होगी.

ये भी पढ़ें: ‘कुर्सी छोड़ते ही करीबी पर गिरी गाज!’…नीतीश के दिल्ली जाते ही बाहुबली पप्पू पांडेय पर क्यों हुआ पुलिसिया प्रहार?

होर्मुज स्ट्रेट: जहां से दुनिया की 20% ‘किस्मत’ गुजरती है

अब आप सोच रहे होंगे कि एक छोटे से समुद्री रास्ते के लिए इतना ड्रामा क्यों? तो भाई, गणित ये है कि दुनिया के कुल तेल सप्लाई का 20% हिस्सा इसी होर्मुज स्ट्रेट से होकर निकलता है. अगर यहाँ ट्रंप ने नाका लगा दिया और ईरान ने अपनी धमकियां सच कर दीं, तो समझ लीजिए कि ग्लोबल महंगाई का वो ‘बूस्टर डोज’ लगेगा कि पूरी दुनिया कराह उठेगी. अमेरिकी सेंट्रल कमान (CENTCOM) ने भी साफ कर दिया है कि ये नाकेबंदी ‘निष्पक्ष’ होगी, यानी जो भी जहाज इधर दिखा, समझो उसका चालान कटना तय है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

11 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

29 minutes ago