दुनिया

ईरान-अमेरिका संघर्ष की कीमत चुका रहा भारत! ओमान की खाड़ी में ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत

Iran US Conflict: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब खतरनाक मोड़ पर जा चुका है. दोनों तरफ से एक दूसरे पर लगातार विध्वंसक हवाई हमले किये जा रहे हैं. इसी बीच ओमान की खाड़ी में ईरान के द्वारा एक तेल टैंकर पर किए गए हवाई हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. यह हमला तेल टैंकर पर बम से लैस एक ड्रोन की मदद से अंजाम दिया गया.

ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक मार्शल आइलैंड्स-फ्लैग्ड टैंकर MKD VYOM ओमान की खाड़ी में मस्कट तट के पास मौजूद था. तभी उसपर ईरान ने ड्रोन की मदद से हमला किया. जिसमें एक भारतीय नागरिक जो नाविक था, उसकी मौत हो गई.

ईरान में 550 लोग मारे गए

अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सेनाओं के हमले में जहां ईरान में 500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. वहीं ईरानी सेना के हमले में भी कई इजरायली और अमेरिकी नागरिक व सैनिक मारे गए हैं.

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 2000 से ज्यादा बम गिराये हैं. जिसमें 550 लोगों की मौत हुई है. वहीं इन हमलों में 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इनमें 180 छात्राएं भी शामिल हैं.

कई मिलिट्री बेसों पर ईरान का हमला

वहीं ईरान भी पलटवार करते हुए मध्य पूर्व में मौजूद कई अमेरिकी मिलिट्री बेसों को निशाना बनाया है. जिसमें अबतक मिल रही जानकारी के अनुसार 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है. ईरान ने मिडिल ईस्ट के 4 देशों पर भी हमले किए हैं. इसमें कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

ये भी पढ़ें- क्या अब ‘न्यूक्लियर’ होगा महायुद्ध? ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र पर हमला, तेहरान का दावा- खतरे में है पूरी दुनिया

कुवैत में अमेरिका के 3 F-15E फाइटर जेट्स मार गिराये गए हैं. अमेरिका ने दावा किया है कि ये जेट कुवैत की एयर डिफेंस सिस्टम ने गलती से दुश्मन विमान समझकर मार गिराया है. हालांकि सभी पायलट सुरक्षित हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

3 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

20 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

36 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

57 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago