अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने ईरान और इजरायल के बीच युद्ध और तनाव की घटनाओं का हवाला देते हुए एक बार फिर से भारत की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है.
सुलिवन को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से 17-18 अप्रैल को नई दिल्ली में मिलना था और कई मुद्दों पर चर्चा करनी थी. इसके अलावा क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) पर द्विपक्षीय पहल की समीक्षा करनी थी.
अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा मध्य-पूर्व में चल रही घटनाओं के कारण एनएसए जेक सुलिवन ने इस सप्ताह अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है. प्रवक्ता ने कहा कि सुलिवन अगली संभावित तारीख पर iCET वार्षिक समीक्षा आयोजित करने के लिए उत्सुक हैं और भारत के साथ हमारी गहन परिणामी और बहुआयामी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रतिबद्ध हैं. इससे पहले यह यात्रा फरवरी से पुनर्निर्धारित की गई थी, तब भी सुलिवन ने अंतिम समय में कहा था कि वह नहीं आ सकेंगे.
मई 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा शुरू की गई iCET पहल का उद्देश्य नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देना है. भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सह-नेतृत्व में यह दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को रेखांकित करता है. अब तक इसकी दो दौर की बातचीत हो चुकी है.
हाल ही सुलिवन ने ह्वाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान कहा था कि प्रौद्योगिकी एवं अन्य क्षेत्रों में सहयोग से भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी नई ऊंचाई पर पहुंच गई है.
– भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…