दुनिया

शॉपिंग सेंटर में चाकूबाजी: ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर में सिरफरे ने एक-एक कर 6 लोगों को चाकू घोंपकर मार डाला, पुलिस ने पता चलते ही शूट किया

Australia News: खेलों में अव्वल रहने वाले देश ऑस्ट्रेलिया में भी आपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी हैं. अब यहां के सबसे बड़े शहर सिडनी में एक सिरफरे ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुसकर कई लोगों को मार डाला है. लोगों पर उसने चाकू से हमला किया. हमले में 6 लोगों की जान चली गई.

यह घटना चौंकाने वाली है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में सिडनी शहर को सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है, जहां पर पुलिस—सिक्योरटी मुस्तैद रहती है. आॅस्ट्रलियाई मीडिया में खबरें दिखाई जा रही हैं कि हमलावर ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीड़ के बीच दाखिल होकर चाकू से अचानक कई लोगों पर हमला किया. इससे वहां चीख—पुकार मच गई. पता चलने पर पुलिस के जवान दौड़े चले आए. उन्होंने हमलावर को शूट कर दिया.

चाकू से हमला होने पर मच गई भगदड़

हमलावर द्वारा निशाना बनाए गए कई लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया. भीड़ के बीच चाकूबाजी की वारदात के होने से लोग दहशत में आ गए. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भगदड़ मच गई. पुलिस ने लोगों से कॉम्प्लेक्स को खाली कराया. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सिडनी में वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन नाम के शॉपिंग सेंटर की है, जहां पर दोपहर 3.40 बजे एक सिरफरे ने चाकू से लोगों पर हमला किया. एनएसडब्ल्यू पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘सिडनी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सेंटर में हुई घटना के बाद हमलावर को पुलिस ने शूट कर दिया है.’

फर्श पर चारों ओर बिखरे खून के छींटे

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि शख्स हाथ में चाकू लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घूम रहा था. वह पहले एक एक महिला और उसके बच्चे को चाकू मारता दिखा. फिर उसने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ही दुकानदारों पर चाकू से वार किया. उसके हमले से वहां चीख-चिल्लाहट मच गई. कुछ देर बाद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के फर्श पर चारों ओर खून ही खून नजर आ रहा था.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago