Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारत यात्रा की योजना फिर से स्थगित कर दी

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि मध्य-पूर्व में चल रहीं घटनाओं के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने इस सप्ताह अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है.

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने ईरान और इजरायल के बीच युद्ध और तनाव की घटनाओं का हवाला देते हुए एक बार फिर से भारत की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है.

सुलिवन को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से 17-18 अप्रैल को नई दिल्ली में मिलना था और कई मुद्दों पर चर्चा करनी थी. इसके अलावा क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) पर द्विपक्षीय पहल की समीक्षा करनी थी.

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता का बयान

अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा मध्य-पूर्व में चल रही घटनाओं के कारण एनएसए जेक सुलिवन ने इस सप्ताह अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है. प्रवक्ता ने कहा कि सुलिवन अगली संभावित तारीख पर iCET वार्षिक समीक्षा आयोजित करने के लिए उत्सुक हैं और भारत के साथ हमारी गहन परिणामी और बहुआयामी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रतिबद्ध हैं. इससे पहले यह यात्रा फरवरी से पुनर्निर्धारित की गई थी, तब भी सुलिवन ने अंतिम समय में कहा था कि वह नहीं आ सकेंगे.

iCET क्या है?

मई 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा शुरू की गई iCET पहल का उद्देश्य नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देना है. भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सह-नेतृत्व में यह दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को रेखांकित करता है. अब तक इसकी दो दौर की बातचीत हो चुकी है.

भारत और अमेरिका की साझेदारी है अहम

हाल ही सुलिवन ने ह्वाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान कहा था कि प्रौद्योगिकी एवं अन्य क्षेत्रों में सहयोग से भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी नई ऊंचाई पर पहुंच गई है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest