डोनाल्ड ट्रम्प और कमला हैरिस
दुनिया के सबसे ताकतवर देश एवं पुराने लोकतंत्र माने जाने वाले अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए कल वोटिंग हुई. जिसके नतीजे आज आने लगे हैं. कुल 50 राज्यों में से अब तक 40 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं. जिनमें 25 में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प और 15 में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को जीत मिली है.
डोनाल्ड ट्रम्प और कमला हैरिस दोनों के बीच ये मुकाबला बहुत रोचक है. दोनों की नजरें अब सिर्फ 10 अमेरिकी राज्यों में चल रही मतगणना पर टिकी हैं. कई अमेरिकन मीडिया चैनल खबरें चला रहे हैं कि बचे हुए 10 राज्यों में से 5 में ट्रम्प बढ़त बनाए हुए हैं.
वैसे अभी ट्रम्प बहुमत से 40 सीटें दूर हैं. उन्हें 538 सीटों में से 230 सीट मिली हैं, जबकि कमला को 210 सीट हासिल हुई हैं. तो दोनों के बीच सिर्फ 20 सीटों का फर्क है. कहा जा रहा है कि जब तक 7 स्विंग स्टेट के नतीजे नहीं आएंगे तब तक कोई पार्टी जीत का दावा नहीं कर सकती.
आपको बता दें कि अमेरिका में वोटरों की संख्या 15 करोड़ से ज्यादा है. मंगलवार को हुए मतदान से पहले 8.2 करोड़ से अधिक अमेरिकी वोटर ‘अर्ली वोटिंग’ सिस्टम से वोट डाल चुके थे, जिसमें इन-पर्सन और पोस्टल वोटिंग शामिल है. ये संख्या 2020 के चुनाव के कुल 15 करोड़ वोट के 51 प्रतिशत से अधिक है.
हैरिस और ट्रम्प ने अपने प्रचार अभियान का अंत पेंसिल्वेनिया और मिशिगन में किया, जो दोनों ही बैटलग्राउंड स्टेट्स हैं. कुल मिलाकर, सात ऐसे बैटलग्राउंड स्टेट्स हैं, जो 2024 के व्हाइट हाउस का नतीजा तय करेंगे. इन राज्यों का वोट कभी डेमोक्रेटिक तो कभी रिपब्लिकन के पक्ष में जा सकता है, इसलिए इन्हें ‘स्विंग स्टेट्स’ भी कहा जाता है.
यह भी पढ़िए: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव आज, जानें कितने बजे शुरू होगी वोटिंग?
— भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…