सार्थक पांडा IIT कानपुर-केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. सिद्धार्थ और डॉ. सुजाता महापात्र के बेटे हैं.
Uttar Pradesh: CBSE ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता जो कि लखनऊ में अक्टूबर में आयोजित हुई थी, उसमें विजयी होने के बाद नर्चर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सार्थक पंडा ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है. कर्नाटक के बेलगाम स्थित गुड शेफर्ड सेंट्रल स्कूल में 23 से 26 अक्टूबर तक हुई CBSE नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में सार्थक ने 1 लेप रोड रेस में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है.
इस जीत के साथ ही उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI ) की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है.
खास बात यह है कि कानपुर से पहली बार किसी छात्र ने स्केटिंग में SGFI तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है. सार्थक की इस उपलब्धि में उनके कोच मनदीप कुमार का अहम योगदान रहा.
करीबियों ने बताया कि सार्थक ने कोच मनदीप की देखरेख में स्केटिंग की बारीकियां सीखी थीं. स्कूल की सहसचिव सचिन चित्रांशी, निर्देशक ऋतु चित्रांशी और प्रिंसिपल परविंदर कौर ने सार्थक और उनके कोच मनदीप को उनकी सफलता पर बधाई दी है.
कानपुर के लिए यह एक गौरव का अवसर है, क्योंकि शहर से पहली बार किसी छात्र ने स्केटिंग में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…