दुनिया

वेनेजुएला के भूकंप का असर भारत तक! 14 हजार किमी दूर आई आपदा से महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

Venezuela Earthquake India Impact: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप (Venezuela Earthquake) का असर भारत पर भी पड़ सकता है. करीब 14,000 किलोमीटर दूर आए इस प्राकृतिक संकट ने भारत की तेल आपूर्ति को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वेनेजुएला के बंदरगाह और तेल निर्यात ढांचा प्रभावित हुआ, तो भारत को कच्चे तेल की सप्लाई में देरी, शिपिंग लागत में बढ़ोतरी और बीमा प्रीमियम महंगा होने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

125 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप

24 जून को वेनेजुएला में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए. इन्हें पिछले 125 वर्षों में देश का सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है. इस आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत और हजारों लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं, लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स से हालात अभी भी सामान्य नहीं हो पाए हैं.

भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

हाल के महीनों में भारत ने मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात तेजी से बढ़ाया है. अप्रैल और मई में भारतीय रिफाइनरियों ने बड़ी मात्रा में वेनेजुएला से तेल खरीदा, जिससे यह भारत के प्रमुख तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया. ऐसे में भूकंप से तेल निर्यात प्रभावित होने की आशंका भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है.

महंगा हो सकता है तेल आयात

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तेल टैंकरों को बंदरगाहों पर ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा या उन्हें वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा, तो शिपिंग लागत बढ़ेगी. इसके साथ ही डेमरेज चार्ज और मरीन इंश्योरेंस प्रीमियम भी बढ़ सकते हैं, जिसका असर अंततः भारतीय रिफाइनरियों और उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है.

भारत का निवेश भी दांव पर

भारत की सरकारी कंपनी ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) के भी वेनेजुएला के कई तेल परियोजनाओं में निवेश हैं. ऐसे में यदि भूकंप के कारण लंबे समय तक उत्पादन या निर्यात प्रभावित होता है, तो भारत के वित्तीय और कारोबारी हितों पर भी असर पड़ सकता है.

हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए तेल आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जगी थी. ऐसे में भारत ने वैकल्पिक स्रोत के रूप में वेनेजुएला पर भरोसा बढ़ाया था. हालांकि, ताजा भूकंप ने यह दिखा दिया है कि ऊर्जा आपूर्ति के नए रास्ते भी प्राकृतिक आपदाओं जैसी नई चुनौतियां लेकर आ सकते हैं.


ये भी पढ़ें: PoJK में ‘आजादी’ की गूंज… 50 हजार की भीड़, 17 दिन से सड़कों पर जनसैलाब, पाक संसद में हड़कंप


पीएम मोदी ने बढ़ाया था सहयोग

इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की थी. दोनों नेताओं ने खनन, महत्वपूर्ण खनिज, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल और ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में भारत-वेनेजुएला सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी. लेकिन अब भूकंप के बाद इन योजनाओं में देरी या पुनर्विचार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

4 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago