Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Venezuela Earthquake

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए डबल भूकंप में एक फुटबॉलर की पत्नी अपनी बेटी को बचाने के लिए खुद की जान गंवा बैठी. इसकी जानकारी खुद फुटबॉलर ने दी. फुटबॉलर हेक्टर बेलो ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि दी. बताया जा रहा है कि फुटबॉलर हेक्टर काराकस में अपनी बेटी से अस्पताल में मिलने भी गए थे.

भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है. इस मिशन के तहत 41 सदस्यीय मेडिकल टीम, 6 टन राहत सामग्री और अत्याधुनिक BHISHM Cube भेजा गया है.

उत्तरी वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है. इसके तहत वायुसेना के दो सी-17 विमानों से 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री और दवाइयां भेजी गई हैं.

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के करीब 30 घंटे बाद भी राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बचावकर्मियों ने इमारत का कंक्रीट और छत काटकर एक चीनी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. अबतक पूरे देश में लगभग 40 हजार लोग लापता हैं.

Venezuela Earthquake India Impact: वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंपों ने एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं के खतरे की याद दिला दी है. इस बीच दुनिया के सबसे विनाशकारी और शक्तिशाली भूकंपों की सूची भी चर्चा में आ गई है, जिसमें चिली, जापान और भारत शामिल हैं.

वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में भारी नुकसान की खबर है. सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राहत सहायता का भरोसा दिया है, जबकि चीन, ब्राजील और कतर समेत कई देशों ने भी मदद की पेशकश की है.

वेनेजुएला में भीषण भूकंप और भारी तबाही की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत और बचाव प्रयासों को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जबकि प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर दुनिया की नजर बनी हुई है...

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 39 सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है. राजधानी Caracas समेत कई इलाकों में इमारतें ढह गईं, जबकि USGS ने बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका जताई है...