इमरान के शूटर का कबूलनामा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले शख्स को पाकिस्तान की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने इमरान पर गोली क्यों चलाई इस बात को उसने पुलिस के सामने कबूल कर लिया है.
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इमरान खान पर एक के बाद एक गोली चलाने वाला आरोपी इस बात को कबूल कर रहा है कि आखिर क्यों वो इमरान खान को जान से मारना चाहता था. अपने कबूलनामे में हमलावार बता रहा है कि जब इमरान खान लॉन्ग मार्च लेकर इस्लामाबाद की ओर बढ़े तभी उसने इमरान खान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरु कर दी.
बता दें हमले में इमरान खान समेत कई लोगों के पैर में गोली लगी है. इमरान के साथ सभी घायलों को फौरन बुलेटप्रूफ कार में अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं हमलावार पुलिस की गिरफ्त में है जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है. इमरान खान के हमलावार से पूछताछ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…