देश

प्रयागराज: सरकारी अधिकारियों पर अतीक अहमद गैंग के सदस्यों को बचाने के आरोप

प्रयागराज शहर में सामाजिक कार्यकर्ता सरकार पर अतीक अहमद  के गुर्गों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाकर सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जब से सूबे में आई है उसने अपराधियों पर लगाम लगाना शुरु किया है . बाहुबली, माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए सरकार ने उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाला. यही नहीं इन अपराधियों की संपत्तियों को भी ध्वस्त किया गया और कईयों  के घर कुर्की भी की गई. कई आपराधिक मामलों में शामिल प्रयागराज के पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ भी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है.

पिछले कई सालों से गुजरात के साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की हजारों करोड़ों रुपए की संपत्ति पर या तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चल चुका है  या फिर उन्हें कुर्क कर लिया गया है.

बावजूद इसके प्रयागराज शहर के कुछ लोग सरकार पर यह आरोप लगा रहे हैं कि सूबे की सरकार अतीक अहमद गैंग के कुछ लोगों से बड़े ही नरमी से पेश आ रहे हैं. इन लोगों का कहना है कि सरकारी अधिकारी इन शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं ले रही है.

पोस्टर लगाकर सरकार का विरोध

प्रयागराज शहर में समाजिक कार्यकर्ता अतीक गैंग के सदस्यों के नाम और उनकी फोटो के साथ शहर के कई इलाकों पर पोस्टर्स लगाए  हैं. उन्होंने इन पोस्टरों के जरिए सरकारी अफसरो पर आरोप लगाया है . उनका कहना है कि प्रदेश की सरकार भले ही अतीक अहमद के खिलाफ सख्त हो लेकिन अनेक विभागों में बैठे नीचे के अधिकारी और कर्मचारी उसके गुर्गों को बचाने में लगे हुए है.

सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्रयागराज में मोर्चा खोले इन लोगों का आरोप है कि अतीक गैंग के सदस्य शहर में अभी भी माहौर खराब कर रहे हैं.अतीक के गुर्गे योगीराज में भी धड़ल्ले से जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं. अवैध तरीके से रियल स्टेट का कारोबार कर रहे हैं. सरकारी जमीनों पर निर्माण करा रहे हैं.

अधिकारियों ने पेश की दलील

प्रयागराज में समाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अतीक गैंग के सदस्यों को बचाने के आरोप पर सूबे के अधिकारियों ने अपनी दलील पेश की है. अफसरों का कहना है कि अतीक अहमद और उसके गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है. इस साल करोड़ों रुपए की संपत्तियां गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई हैं. उन्होंने कहा कि अतीक अहमद के 227 गैंग के सदस्यों पर भी लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

1 minute ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago