दुनिया

Pakistan: गर्मी से बेहाल पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री नहर में कूदे, 73 साल के ख्वाजा आसिफ का डुबकी लगाते VIDEO वायरल

Pakistan Defence Minister Video: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में ख्वाजा आसिफ गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने काफी देर तक ठंडे पानी में तैराकी का लुत्फ उठाया. ख्वाजा आसिफ के नहर में कूदने का वीडियो इसलिए भी अधिक देखा जा रहा है, क्‍योंकि वो बुजुर्ग हैं. 73 साल की उम्र होने के बावजूद उनमें युवाओं के जैसा जोश दिखा.

ख्वाजा आसिफ पाकिस्‍तान के ऐसे मंत्री हैं, अकसर अपने बयानों से चर्चा में रहे हैं. आसिफ ने कुछ महीने पहले पाकिस्तान को ‘ऑलरेडी डिफॉल्ट नेशन’ कह दिया था. बाद में पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें फटकार लगाई थी.

पाकिस्‍तानी चैनल ‘डेली पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ख्वाजा आसिफ हाल ही में अपने होम टाउन सियालकोट पहुंचे थे. वहां इतनी गर्मी थी कि उन्‍होंने ब्रिज की रैलिंग से नहर में कूदकर खुद को ठंडा किया. रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार को उनका काफिला एक गांव से गुजर रहा था, उसी दौरान आसिफ ने ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा. उस वक्त वहां काफी तेज गर्मी और उमस थी, और ख्‍वाजा की नजर एक नहर में नहाते लड़कों पर पड़ी. जिसके बाद ख्‍वाजा ने भी शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहन ली.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि ख्वाजा आसिफ एक ब्रिज पर पहुंचते हैं और फिर वहां से नहर में छलांग लगा देते हैं. इस दौरान उनके समर्थक हौसला अफजाई के लिए नारे लगाते भी दिखे. सत्‍तारूढ़ पार्टी के एक नेता ने बताया कि ख्‍वाजा ने नहर में चंद सेकंड में छलांग लगा दी थी और उसके बाद काफी देर तक वो तैराकी का लुत्फ लेते रहे. हालांकि, जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ लोगों ने उन्‍हें नहर में छलांग मारते देखकर उसे बेहूदा, गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक हरकत बताया. हालांकि, ज्‍यादातर लोग ख्‍वाजा की तारीफ ही कर रहे हैं.

  • भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें: Pakistan Suicide Attack: पाकिस्‍तानी सेना पर बलूचिस्तान में घातक हमला, महिला ने फौज की गाड़ी के सामने खुद को उड़ाया, VIDEO देखकर रूह कांप जाएगी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

1 hour ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

1 hour ago

‘कारसेवकों के बलिदान से साकार हुआ राम मंदिर का सपना’, श्रद्धांजलि सभा में बोले चम्पत राय

अयोध्या में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीएचपी के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि…

2 hours ago