देश

RSS के पूर्व सरसंघचालक गोलवलकर UCC के खिलाफ थे, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने किया बड़ा दावा

Manish Tewari: देश में समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर सत्ता दल और विपक्षी दलों के बीच में घमासान मचा हुआ है. कई दलों ने मोदी सरकार का समर्थन किया है तो कई पार्टियां इसका खुलकर विरोध कर रही हैं. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व प्रमुख माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर UCC के खिलाफ थे.

मनीष तिवारी ने कहा कि 24 अगस्त 1972 को समान नागरिक संहिता पर पूर्व सरसंघ चालक गोलवलकर ने यह साफ किया था कि वह यूसीसी के खिलाफ हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में समान नागरिक संहिता के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया था. तिवारी ने उसी इंटरव्यू के आधार पर कहा कि इससे उनकी स्थिति का पता चलता है.

पीएम ने विपक्ष पर साधा था निशाना

देश मे यूसीसी पर बहस तब शुरू हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में एक रैली में इसका जिक्र किया. पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, “आजकल UCC के नाम पर मुसलमानों को भड़काया जा रहा है. परिवार के एक सदस्य के लिए एक नियम और दूसरे सदस्य के लिए दूसरा नियम हो तो कैसे चल पाएगा. ये लोग हम पर आरोप लगाते हैं. ये लोग अगर मुसलमानों के सही हितैषी होते तो मुसलमान पीछे नहीं रहते. सुप्रीम कोर्ट बार बार कह रही है कॉमन सिविल कोड लाओ, लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग ऐसा नहीं करना चाहते”. उन्होंने आगे कहा कि वोट बैंक के भूखे लोग इसका विरोध कर रहे हैं”.

यह भी पढ़ें-  ‘50 पर्सेंट लाओ फोन पे काम कराओ’, कांग्रेस के पोस्टर पर पुलिस ने ऑटो को किया जब्त

खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी के बयान के बाद समान नागरिक संहिता बिल को जल्द ही संसद में पेश किया सकता है. इसके लिए तैयारी की जा रही है. वहीं समान नागरिक संहिता कानून संबंधी बिल संसदीय समिति को भी भेज सकता है. इस सभी सांसदों की राय जानने के लिए संसदीय स्थायी समिति की की 3 जुलाई को बैठक बुलाई गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

2 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

2 hours ago