दुनिया

Weight Loss: पति की बदसलूकी से तंग आ गई थी 317 KG की महिला! तलाक देने के बाद घटा लिया 226 किलो वजन

WEIGHT LOSS: आज-कल की जीवन शैली में गलत खान-पान, सुस्त लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी में कमी के कारण दिन पर दिन वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई लोग तो वजन कम करने की रेस में हार मान लेते हैं. लेकिन एक मोटी महिला ने अपना 226 किलो वजन घटाया है, सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन महिला ने एक-दो किलो नहीं, पूरे 226 किलो तक वजन कम कर लिया. इसके बाद उस महिला को पहचान पाना मुश्किल हो गया है. जाने कौन है यह महिला और वजन कैसे कम किया?

कौन है ये महिला?

अपना 226 किलो वजन घटाने वाली महिला का नाम क्रिस्टीना फिलिप्स (Christina Phillips) है. यह दुनिया की सबसे मोटी महिला में से एक है. जो कि मिसिसिपी (Mississippi) की रहने वाली है. फिलिप्स की उम्र 32 साल हैं. फिलिप्स की 12 साल की उम्र में ही उनका वजन 135 किलो था जो उम्र के साथ बढ़ता ही गया. उनके अधिक वजन का कारण फास्ट फूड को बताया जा रहा है. हालांकि अब वजन कम हो गया है और इसे कम करने में लगभग 2 साल का समय लगा. क्रिस्टीना के अब दो स्वस्थ बच्चे हैं.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: एमपी-यूपी वालों के लिए रेलवे का तोहफा, फिर शुरू हुई ये बंद पड़ी ट्रेनें, जानिए क्या होगा रूट

डेली मेल के अनुसार, सर्जरी से पहले, फिलिप्स चल भी नहीं पाती थीं. हालांकि उन्होंने सर्जरी कराई तो उनके पति ने बिल्कुल सपोर्ट नहीं किया और वह बदसलूकी करता था. जिससे फिलिप्स ने अपने पति से डिवोर्स ले लिया था.

फास्ट फूड से बढ़ा था वजन

फिलिप्स ने कहा, “मैं जब छोटी थी तो मुझे काफी भूख लगती थी और घर वाले फास्ट फूड खाने को दे देते थे. जिसके कारण मेरा वजन बढ़ता ही गया. ना कभी मेरे घर वालों ने मुझे रोका फास्ट फूड खाने से, फिर मेरा वजन इतना अधिक हो गया.” फिलिप्स ने अपना वजन कम करने के लिए सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क किया और उनकी सलाह के अनुसार हेल्दी डाइट और जीवन शैली को अपनाया. अपना वजन भी कम किया. उसके बाद सर्जरी हुई और फिर धीरे-धीरे वजन कम हो गया.

कैसे हुआ  वजन कम?

फिलिप्स ने  कहा, “मैने वजन कम करने के लिए सर्जरी कराई, साथ ही कम करने के लिए हेल्दी डाइट भी ली और वर्कआउट भी किया लेकिन उसके बाद मुझे वजन फिर से न बढ़ जाए, इसकी चिंता होने लगी थी. पर अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं. मैं काफी एनर्जेटिक फील करती और फिजिकल एक्टिविटी कर सकती हूं और मुझे थकान भी नहीं होती.”

Satwik Sharma

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

2 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

10 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

38 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago