दुनिया

“यह मंच राजनीति के लिए नहीं है”, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सीएम ममता के भाषण के दौरान जमकर हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

CM Mamata Banerjee In Oxford University: लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ. स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के छात्रों ने भाषण के दौरान वापस जाओ के नारे लगाए और आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े मामले को लेकर सवाल भी पूछे.

यह मंच राजनीति के लिए नहीं- ममता बनर्जी

छात्रों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में सीएम ममता ने कहा, अभी फिलहाल ये मामला कोर्ट में चल रहा है. केंद्र सरकार इस केस को देख रही है. इसलिए यहां पर राजनीति मत करो. यह मंच राजनीति के लिए नहीं है. इसे राजनीतिक मंच मत बनाइये. अगर आपको राजनीति करनी है तो बंगाल जाइए और पार्टी को मजबूत कीजिए. इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने अपनी एक तस्वीर दिखाते हुए कहा, देखो मुझे मारने की कोशिश कैसे की गई थी?

इसके अलावा सीएम ममता ने दावा किया कि बंगाल में लाखों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, इसी बीच एक छात्र ने उनसे विशेष निवेशों के नाम बताने को कहा. इस पर ममता बनर्जी ने जवाब दिया, बहुत सारे हैं.

आप संस्थान का अपमान कर रहे- सीएम ममता

ममता बनर्जी को छात्रों ने जब चुप कराने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाए. सीएम ने कहा, आप मुझे बोलने दीजिए. आप मेरा नहीं, बल्कि संस्थान का अपमान कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, मेरे अल्ट्रा लेफ्ट और सांप्रदायिक मित्रों, यहां राजनीति मत करो.

यह भी पढ़ें- लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास: गृहमंत्री अमित शाह बोले- भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

लगे गो बैक के नारे

भाषण के दौरान जब गो बैक के नारे लगने शुरू हुए, तो सीएम ममता ने कहा कि दीदी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. दीदी साल में दो बार आएगी और रॉयल बंगाल टाइगर की तरह लड़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

54 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

1 hour ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

1 hour ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

1 hour ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

1 hour ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

2 hours ago